Move to Jagran APP

'वोट करें वफादारी से, चयन करें बेहद समझदारी से'

दैनिक जागरण का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के निकट आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने कहा कि देश के विकास के लिए वोट बहुत जरूरी है।

By Edited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 11:41 AM (IST)
'वोट करें वफादारी से, चयन करें बेहद समझदारी से'
'वोट करें वफादारी से, चयन करें बेहद समझदारी से'
प्रयागराज : भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम एवं दैनिक जागरण के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्‍पन्‍न करना ही अभिप्राय है। शनिवार को 'जनतंत्र की वॉल' कार्यक्रम हनुमान मंदिर सिविल लाइंस में आयोजित किया गया।

लोगों ने उत्‍साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की 
सभी वर्गो ने देश के इस महा त्योहार के लिए आयोजित कार्यक्रम में परिवार सहित भागीदारी की। जनतंत्र की वॉल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे देखते ही लोग अपने विचारों को लिखित रूप देने आने लगते हैं। कई लोग जनतंत्र की वॉल के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे।

देश के विकास के लिए जरूर वोट दें
लोगों ने बातचीत के माध्यम से भी हमे अपने विचारों से अवगत कराया। छोटा बघाड़ा निवासी कर्मचारी नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वोट देना हमारा अधिकार है, देश के विकास के लिए वोट जरूर दें। झूंसी की प्रियंका त्रिपाठी ने कहा कि अपने वोट का इस्तेमाल करें, जिससे देश का विकास हो और हमें एक लोकतंत्रात्मक सरकार मिले।

सभी को अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करना होगा
मम्फोर्डगंज की अर्चना तिवारी ने कहा कि लोगों को अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए, देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझना चाहिए। लेफ्टिनेंट जया शुक्ला ने कहा कि लोग वोट देने घर से नहीं निकलते हैं, बाद में दोषारोपण करते हैं, इसलिए आवश्यकता है वोट देने के लिए घर से निकलने की।

हमें अपना अमूल्य वोट सही नेता को जरूर देना चाहिए
शुभम शुक्ला ने कहा कि हमें अपना अमूल्य वोट सही नेता को जरूर देना चाहिए। हनुमान मंदिर के पुजारी जगदीश्वर दुबे ने कहा कि जो लोग 18 साल के हो चुके हैं वह वोट देने का कष्ट अवश्य करें। प्रकाश ओझा ने कहा कि लोगों का थोड़ा आलस्य राष्ट्र के विकास को अत्यधिक प्रभावित कर सकता है, इसलिए अपने लिए न सही, राष्ट्र के लिए मतदान करें।

मतों के माध्यम से हम एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करते हैं
सर गंगानाथ छात्रावास के श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है, इसके माध्यम से हम एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करते हैं। शांतिपुरम निवासी शाश्वत सिंह ने कहा कि मतदान के द्वारा जनता अपना प्रतिनिधि चुनें। कई लोगों ने जनतंत्र की वॉल पर अपने विचार शब्दों के माध्यम से व्यक्त किए। स्वर्णिम भारत के लिए आज वोट दें, देशहित में वोट करें क्योंकि अगर देश है तभी हम हैं, वोट करें वफादारी से-चयन करें समझदारी से, आपका मत आपके नए भविष्य का निमार्ण करता है, वोट देकर अपने अधिकारों का उचित प्रयोग करें। इस दौरान स्वीप के सहायक प्रभारी अधिकारी डॉ.निरंजन सिंह भी मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.