ग्रामीणों और पुलिस में कहासुनी के बाद बवाल व पथराव, पुलिस ने लाठी भांजी
ग्रुप में बैठे ग्रामीणों को पुलिस ने हटने को कहा तो वह विवाद करने लगे। एसओ पहुंचे तो उनसे भी लोग उलझ गए। पथराव कर वाहन तोड़े गए। पुलिस ने लाठी भांजी और गांव में घुसकर लोगों की पिटाई की।
प्रयागराज : पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच प्रतापगढ़ में मामूली कहासुनी झड़प में तब्दील हुई। फिर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया तो उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी लाठी भांजनी पड़ी। किसी तरह मामला शांत हुआ। हालांकि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर तैनात कर दी गई है।
क्या था मामला
जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय नाहर गांव के पास होला का पुरवा चौराहा है। यहां पर शुक्रवार की रात में कुछ लोग चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी बीच वहां पुलिस टीम पहुंच गई और उनके एक साथ बैठने पर पूछताछ करने लगी। दोनों तरफ से सवाल-जवाब शुरू हुआ और कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच वहां लोगों की भीड़ जुट गई और अभद्रता शुरू हो गई। वहां मौजूद एक सिपाही ने इसकी सूचना एसओ जेठवारा सियाराम वर्मा को दी। कुछ ही देर में एसओ मौके पर पहुंचे और लोगों को हटाने लगे। इस बीच कुछ युवक उनसे भी विवाद करने लगे। उन्होंने तीन युवकों को पीट दिया। इससे स्थानीय लोग नाराज हो गए और भारी भीड़ जुट गई। लोग पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि यह गांव का चौराहा है और यहां वह लोग प्रतिदिन बैठते हैं।
पुलिस ने कहा, धारा 144 के तहत भीड़ नहीं जुट सकती
वहीं पुलिस का कहना था कि चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू है, भीड़ इक_ा नहीं हो सकती। इस पर पुलिस और ग्रामीणों में विवाद बढऩे लगा। करीब आधे घंटे के बाद एसओ भारी पुलिस बल लेकर फिर चौराहे पर आ गए। चौराहे पर जमा लोगों को हटाने की मुहिम शुरू हुई और फिर भीड़ से टकराव शुरू हो गया। पुलिस लोगों को खदेड़ते हुए सराय नाहर राय होला का पुरवा में घुस गई। वहां जो भी सामने मिला, उसकी पिटाई हुई। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी चोहिल हो गए।
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
वहीं इससे आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान डायल हंड्रेड वाहन का शीशा और ऊपर लगी बत्ती टूट गई। वहीं पुलिस भीड़ को हटाने के लिए आगे बढ़ी और कुछ घरों में भी घुसकर ग्रामीणों को पीटा। वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
सीओ ने कहा, उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
सीओ सदर बबिता ङ्क्षसह ने कहा कि सिपाही से कुछ लोगों ने अभद्रता की थी। उसकी सूचना पर एसओ गए थे कुछ अराजकतत्वों ने पथराव किया और अपशब्द कहे। उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।