Move to Jagran APP

Vidhan Sabha Chunav Preparation: भाजपा किसान मोर्चा ने भी मिशन 2022 के लिए कसी कमर, दिखाए तेवर

Vidhan Sabha Chunav Preparation उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। राजनीतिक गोट भी बिछानी शुरू कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज में यमुनापार किसान मोर्चा ने भी 2022 में सफलता के लिए कमर कस ली है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 08:18 AM (IST)
भाजपा यमुनापार किसान मोर्चा ने भी मिशन 2022 को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रयागराज में यमुनापार किसान मोर्चा ने 2022 में सफलता के लिए कमर कस ली है। जिला कार्यालय पर हुए आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी ने कहा कि नेता विहिन विपक्ष मुद्दा बनाने के लिए किसानों को उकसा रहा है। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्‍होंने कहा कि सोचिए किसान कितना संपन्न है कि छह माह से धरने पर बैठा है। हमारी सरकार किसान और जवान के हितों के लिए समर्पित है। 

loksabha election banner

देश विश्‍व गुरु बनने की ओर अग्रसर है : ओंकार केसरी

जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान सम्‍हाली है, देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। सैनिकों को सम्मान देने का कार्य भाजपा ने ही किया है। सभी ने देखा कि हमारे देश के सैनिकों ने चीन को खदेड़ा, पाकिस्तान में घुसकर मारा। वहीं दूसरी ओर किसानों को सम्मान निधि देने, खाद, बीज, यंत्र उपलब्ध कराते हुए धान और गेंहू की रिकार्ड खरीद की, यह भी ऐतिहासिक है।

जिलाध्‍यक्ष बोले- किसानों और जवानों के बल पर देश संपन्‍न, सुरक्षित है

जिलाध्यक्ष ने सैनिकों और किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि वास्तव में हम सब भाग्यशाली हैं कि प्रदेश में योगी और देश मे मोदी के नेतृत्व में किसानों और जवानों के बल पर देश संपन्न और सुरक्षित है।

71 किसानों और जवानों का हुआ सम्मान

जिलाध्यक्ष अरुण सिंह पप्पू ने भी कहा कि किसानों और जवानों का सम्मान सिर्फ भाजपा में है। इस मौके पर 71 किसान और जवानो का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि देश को मजबूत बनाना है तो 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनानी होगी। ऐसा करके हम सब राष्ट्र के नवनिर्माण में सहयोग कर सकेगें। यदि राष्ट्र को सभी मंच पर अग्रणी बनाना है तो भाजपा की सरकार सभी जगहों पर बननी जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.