Move to Jagran APP

Vidhan Sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी ने संगठन की मजबूती को कई प्रकोष्ठों का किया है विस्तार

Vidhan Sabha Chunav 2022 उत्‍तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी भी तैयारी कर रही है। इसके लिए संगठन की मजबूती पर ध्‍यान दिया जा रहा है। सपा छात्र सभा और महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 07:55 AM (IST)
Vidhan Sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी ने संगठन की मजबूती को कई प्रकोष्ठों का किया है विस्तार
समाजवादी पार्टी ने विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारी तेज कर दी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। मैदान में जीत हासिल करने के लिए संगठन को और मजबूत बनाया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा और महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है। जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे गांव-गांव, गली-गली का दौर कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।

loksabha election banner

शिवशंकर बने महासचिव, इशू गुप्ता कोषाध्यक्ष

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें राहुल पटेल, उपेंद्र भारती, देवेंद्र यादव, शिवा केसरवानी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। शिव शंकर सराेज को महासचिव और इशू गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि रवि सिंह, देव साहू, निमित्त कुमार गौतम, सलमान इलाहाबादी, आरती पाल, सृष्टि चौहान, सुशांत पटेल, अर्पित तिवारी, अजय राज त्रिपाठी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में महेंद्र गौतम, अमित पटेल, पम्मी गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, शिवेंद्र मिश्रा को शामिल किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, संदीप यादव, अजीत यादव, आदिल हमजा, अविनाश विधार्थी, आशुतोष गुड्डू, चौधरी संदीप यादव आदि ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दिया है।

तीनों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डा. शाहिद खान ने 23 चिकित्सकों को महानगर कमेटी में शामिल किया। डा. अजय यादव ,सैय्यद अतहर हाशमी को महानगर उपाध्यक्ष, कुलदीप यादव को नगर महासचिव की ज़िम्मेदारी दी गई। शिशिर गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। डा. एसके सिंह शहर पश्चिमी , मो. कासिम अंसारी शहर दक्षिणी, मो. आमिर को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। डा. जावेद अख्तर, डा. शाकिर हुसैन, डा. खुर्शीद अनवर, डा. असद हाशमी, डा. विजय कुमार, डा. नियाज़ अहमद, मो. राशिद अंसारी, फिरोज़ खान, गुलाम अकबर, सहीदुल इसलाम,रमीज़ अंसारी, दानिश अंसारी, मो. शारिक अंसारी, फैज़ान, संदीप, मो. मजहर को महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ का महानगर सचिव बनाया गया। मो. शाहिद, सचिन कुमार, डा. नौनीश मौर्या को महानगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.