Move to Jagran APP

Vidhan Sabha Chunav 2022: भाजपा महानगर अध्‍यक्ष बोले- विधान सभा चुनाव में जीत ही एकमात्र लक्ष्‍य है

Vidhan Sabha Chunav 2022 भाजपा ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाई है। इसके लिए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। इसी क्रम में 11 सितंबर को विजय बूथ अभियान शुरू होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल संवाद शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से करेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 01:17 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 01:17 PM (IST)
Vidhan Sabha Chunav 2022: भाजपा महानगर अध्‍यक्ष बोले- विधान सभा चुनाव में जीत ही एकमात्र लक्ष्‍य है
विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में भाजपा ने जोर लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में महानगर के सभी मंडलों में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक हुई। चौक मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में जीत एकमात्र लक्ष्य है। इसके लिए संगठन की ओर से कार्यक्रम और रणनीति बनाई जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। यह तभी संभव होगा जब बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा। उन्‍होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा के चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा का भगवा लहराएगा। प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ाकर इस बात को साबित भी किया है।

loksabha election banner

11 सितंबर को विजय बूथ अभियान

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 11 सितंबर को विजय बूथ अभियान शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल संवाद शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से करेंगे। 11 सितंबर से 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलेगा। 24 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। 5 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन विधान सभा स्तर पर किया जाएगा। 15 सितंबर से मतदाता बनाओ अभियान एवं भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।

पीएम मोदी का जन्‍मदिन सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाएंगे कार्यकर्ता

भाजपा महानगर अध्‍यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। 19 सितंबर से सेक्टर स्तर पर केंद्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलेगा। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि महानगर के सभी बूथों पर मनाई जाएगी। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा के चुनाव प्रभारी, महानगर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.