Move to Jagran APP

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रवासी भारतीयों की नब्ज टटोलेगी विहिप

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के विहिप से हटने एवं न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे के अध्यक्ष बनने के बाद विहिप प्रन्यासी मंडल की पहली बैठक प्रयाग में हो रही है। इसमें 55 देशों में नियुक्त विहिप के प्रभारी शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 10:45 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 10:45 AM (IST)
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रवासी भारतीयों की नब्ज टटोलेगी विहिप

प्रयागराज : श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण मुहिम को धार देने में जुटी विश्व ¨हदू परिषद प्रवासी भारतीयों को जोड़ेगी। दरअसल, प्रवासी भारतीयों के माध्यम से मुहिम को विश्वव्यापी बनाने की तैयारी चल रही है। इसके मद्देनजर कुंभ नगरी प्रयाग में संगम तट पर आगामी 16 व 17 जनवरी को विहिप ने अखिल भारतीय केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक बुलाई है। इसमें राय जानी जाएगी कि राम मंदिर को लेकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विहिप के प्रयास को प्रवासी भारतीय किस रूप में देखते हैं। विहिप के आंदोलन से संतुष्ट हैं या नहीं। प्रवासी भारतीयों की राम मंदिर को लेकर क्या अपेक्षा है, आदि विषय शामिल होंगे।

loksabha election banner

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के विहिप से हटने एवं न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे के अध्यक्ष बनने के बाद विहिप प्रन्यासी मंडल की पहली बैठक प्रयाग में हो रही है। इसमें 55 देशों में नियुक्त विहिप के प्रभारी शामिल होंगे। हर देश के प्रभारियों को प्रवासी भारतीयों से संपर्क करके राम मंदिर को लेकर उनकी भावनाओं को जानकर आने का निर्देश दिया गया है। दो दिवसीय बैठक के पहले दिन प्रभारी अपने देश के लोगों की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली एवं राम मंदिर को लेकर उनकी भावनाओं की जानकारी देंगे।

दूसरे दिन राम मंदिर आंदोलन व निर्माण को लेकर अपना सुझाव देंगे। प्रन्यासी मंडल की बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद 31 जनवरी व एक फरवरी को कुंभ क्षेत्र में विहिप की धर्म संसद होगी। धर्म संसद में प्रमुख धर्माचार्यो के अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी शामिल होने की उम्मीद है। प्रन्यासी मंडल की बैठक का निष्कर्ष सबके समक्ष रखा जाएगा।

विहिप के प्रदेश प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर का ¨हदू चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द बने। राम मंदिर को लेकर उनकी राय के बारे में जानने के लिए प्रन्यासी मंडल की बैठक बुलाई गई है। गठित की गई है टीम :

प्रवासी भारतीयों से संपर्क स्थापित करने को विहिप ने टीम गठित की है। उपाध्यक्ष चंपत राय, संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे व संगठन के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज प्रवासी भारतीयों से संपर्क में हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए चंपत राय 27 दिसंबर से प्रयाग में निरंतर प्रवास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.