Move to Jagran APP

Shri Ram mandir Ayodhya : दुनिया का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाएगी विश्व हिंदू परिषद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विश्व हिंदू परिषद को अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बताया कि शुरुआत 15 जनवरी से होगी। मोहल्ला स्तरीय समिति बनाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं की टोलियां मंदिर के इतिहास से लेकर उसके निर्माण तक की जानकारी देंगी। इ

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 07:00 AM (IST)
Shri Ram mandir Ayodhya : दुनिया का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाएगी विश्व हिंदू परिषद
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए आरएसएस के साथ ही दूसरे हिंदू संगठन धन संग्रह के लिेए जुट गए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए आरएसएस के साथ ही विहिप और दूसरे हिंदू संगठन धन संग्रह के लिेए जोर-शोर से जुट गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान अभी तक के इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान होगा। यह दावा विश्व हिंदू  परिषद के प्रांतीय कार्यालय केसर भवन में रविवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री (पूर्वी उत्तर प्रदेश) अंबरीश सिंह ने किया। इस बैठक में 19 जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

निधि समर्पण अभियान में सहभागिता का खींचा गया खाका 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विश्व हिंदू परिषद को अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बताया कि शुरुआत 15 जनवरी से होगी। मोहल्ला स्तरीय समिति बनाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं की टोलियां मंदिर के इतिहास से लेकर उसके निर्माण तक की जानकारी देंगी। इसके लिए 13 जनवरी से 27 फरवरी तक सभी कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। अंबरीश सिंह ने उम्मीद जताई कि निधि समर्पण अभियान संतों के आशीर्वाद से लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि अभियान समितियों का गठन हो चुका है। न्याय पंचायत स्तर पर तीन तीन लोगों की टोलियां बनेंगी। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि श्रीराम का मंदिर जन जन का मंदिर होगा। भारतीय अस्मिता का प्रतीक होगा। इससे पूरी दुनिया में हिंदुओं के संगठित व सशक्त होने का संदेश जाएगा। यह कार्य धार्मिक ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का भी है। मंत्रणा के दौरान प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, दिवाकर त्रिपाठी, शुभ नारायण सिंह, आनंद सिंह, विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, तालुकदार, शंकर देव त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रताप भी मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.