यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ED ने मुख्तार से पूछा पत्नी आफ्शा कहां है? कहा- मैं तो 17 साल से जेल में हूं, आप बताओ कहां है वो?
माफिया मुख्तार अंसारी पर करीब 59 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं जिसमें गाजीपुर के अलावा लखनऊ मऊ व वाराणसी में ...और पढ़ें

प्रयागराज, जागरण ऑनलाइन टीम। मुख्तार अंसारी को कोर्ट दस साल की सजा सुना चुकी है। इस दौरान एक दिन पहले मुख्तार अंसारी ईडी की कस्टडी रिमांड पर रहा। ईडी के अफसरों ने मुख्तार से प्रयागराज में करीब 9 घंटे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने उससे 800 सवाल किए। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मुख्तार ने ईडी के किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया। वह सवालों को गोल मोल घुमाता रहा।
माफिया मुख्तार अंसारी ने बचने के लिए खूब दी दलील, नहीं आई कोई काम
ईडी ने पूछा फरार पत्नी आफ्शा कहां है?
ईडी ने मुख्तार अंसारी से फरार पत्नी आफ्शा के बारे में भी कई सवाल किए। मीडिया रिपोट्स के अनुसार ईडी ने मुख्तार से पूछा कि आफ्शा कहां है? तो इस पर जवाब देते हुए मुख्तार ने कहा कि मुझे क्या पता कि वो कहां है? मैं तो खुद 17 साल से जेल में हूं। आप मुझे बताओ की वो कहां है?
बता दें कि मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्तार को रिमांड पर लेने को लेकर इलाहबाद हाईकोर्ट में अर्जी डाली थी। बीते बुधवार को मुख्तार को बांदा जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद अब ईडी मुख्तार से मनी लॉंड्रिग मामले में पूछताछ करेगी।
