विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उस्मान का काला चिट्ठा: हाईस्कूल तक पढ़ाई, ब्राह्मण लड़की से जबरन की थी शादी- बड़े भाई पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Mon, 06 Mar 2023 02:19 PM (IST)

मुठभेड़ में मारे गए शूटर की पहचान उस्मान उर्फ विजय चौधरी (24 वर्ष) पुत्र बीरेंद्र चौधरी भभोखर थाना कौंधियारा की ...और पढ़ें

उस्मान के नाम लड़की भगाने व मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं लेकिन दोनों में एफआर लग चुका है।
उस्मान के नाम लड़की भगाने व मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं लेकिन दोनों में एफआर लग चुका है।

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड का एक और शूटर कौंधियारा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के समीप टोंस पंप नहर की मुख्य शाखा के किनारे मारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 4:30 बजे क्राइम ब्रांच एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। गोली लगने से घायल शूटर को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक सिपाही भी घायल

मुठभेड़ में कौंधियारा थाने का एक सिपाही भी घायल हुआ है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौधियारा में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद स्वरूप रानी नेहरू के लिए रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी ,डीएसपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा एवं कई थाने की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।

उस्मान उर्फ विजय चौधरी

मुठभेड़ में मारे गए शूटर की पहचान उस्मान उर्फ विजय चौधरी (24 वर्ष) पुत्र बीरेंद्र चौधरी भभोखर थाना कौंधियारा की गई है। वीरेंद्र चौधरी के चार बेटों में विजय चौधरी उर्फ उस्मान तीसरे नंबर का है। उस्मान क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज से हाई स्कूल पास कर गांव के ही एक ब्राह्मण की लड़की को भगाकर ले गया था। उसी लड़की से शादी कर ली थी, इसके बाद से उसका गांव में आना-जाना बहुत कम हो गया था।

पत्नी के साथ किराये पर रहता था उस्मान

घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्लास फैक्ट्री के पास किराए का कमरा लेकर पत्नी सुहानी के साथ रहता था। उस्मान के नाम कौंधियारा में लड़की भगाने व मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन दोनों में एफआर लग चुका है।

बड़ा भाई भी आपराधिक प्रवृत्ति का

बड़ा भाई राकेश चौधरी 35 वर्ष आपराधिक प्रवृत्ति का है जो दो माह से नैनी जेल में बंद है शंकरगढ़ कौंधियारा में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुका है। बाइक एवं चार पहिया वाहनों की चोरी में नामजद है। लगभग 8 वर्ष पूर्व नैनी जेल से पेशी पर ले जाते समय प्रिज़र्व वैन से कूदकर भाग आया था। 10 वर्ष पूर्व कौंधियारा क्षेत्र की ही दूसरे जाति की लड़की को भगाकर शादी किया है, दो बच्चे भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।