Move to Jagran APP

शहरी क्षेत्र में पानी के लिए परेशानी नहीं होगी, अब 24 घंटे जलापूर्ति

स्‍मार्ट सिटी के पायलट प्रोजेक्‍ट के अंतर्गत अब शहरवासियों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसकी शुरूआत ममफोर्डगंज से होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 06:51 PM (IST)
शहरी क्षेत्र में पानी के लिए परेशानी नहीं होगी, अब 24 घंटे जलापूर्ति
शहरी क्षेत्र में पानी के लिए परेशानी नहीं होगी, अब 24 घंटे जलापूर्ति

प्रयागराज : सुबह-शाम नल में पानी आने का इंतजार करने वाले शहरवासियों को अब इस झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। क्योंकि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति करने की व्यवस्था पर काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत ममफोर्डगंज क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। उसके बाद एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (एबीडी) में हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे जलापूर्ति होगी। उसके बाद इस व्यवस्था का विस्तार होगा।

loksabha election banner

अभी सुबह और शाम तक ही होती है पेयजल आपूर्ति

जलकल विभाग अभी सुबह पांच बजे से नौ बजे और शाम को पांच बजे से रात नौ बजे तक जलापूर्ति करता है। इसी बीच में लोगों को घरों में पानी की टंकी और पीने के लिए पानी भरना होता है। अगर दोपहर में ज्यादा पानी की जरूरत होने पर शाम तक का इंतजार करना पड़ता है। कहीं पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है तो अगले दिन सुबह या शाम तक पानी नहीं मिल पाता है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अभी जोन-2 और जोन-3 में हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था की तैयारी चल रही है। इसका पायलट प्रोजेक्ट ममफोर्डगंज से शुरू होगा। उसके बाद सिविल एरिया-1, सिविल एरिया-2 यानी सिविल लाइंस, यूनिवर्सिटी एरिया, कटरा, कर्नलगंज और नया कटरा में यह व्यवस्था लागू होगी। उसके उपरांत योजना के विस्तार पर मंथन होगा।

चुनाव के बाद टेंडर निकाल कार्य शुरू हो जाएगा

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्रयागराज के सीईओ और नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण पायलट प्रोजेक्ट का टेंडर नहीं हो पाया है। चुनाव के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू हो जाएगा।

1.34 लाख उपभोक्ताओं का कनेक्शन

शहर में 1.34 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका पेयजल कनेक्शन है। अब कनेक्शन कराने के लिए शुल्क नहीं देना होता है। पिछले दिनों साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया था, जिन्हें कनेक्शन दिया जाना था। उन्हें चरणबद्ध तरीके से कनेक्शन दिए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.