Move to Jagran APP

UP Nikay Chunav 2022: ...तो प्रयागराज निकाय चुनाव में गांधी, सुभाष, चंद्रशेखर होंगे पार्षद पद प्रत्‍याशी

UP Nikay Chunav 2022 प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर दो सुलेमसराय से इंद्रकांत उर्फ गांधी चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान के दावेदार हैं। बमरौली उपरहार वार्ड नंबर तीन से दुर्गावती और सुभाष चंद्र पार्षद पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaPublished: Mon, 28 Nov 2022 09:33 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 09:33 AM (IST)
UP Nikay Chunav 2022: ...तो प्रयागराज निकाय चुनाव में गांधी, सुभाष, चंद्रशेखर होंगे पार्षद पद प्रत्‍याशी
प्रयागराज नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के दावेदारों में कई के नाम महापुरुषों के नाम पर मेल खाते हैं।

प्रयागराज, [वीरेंद्र द्विवेदी]। नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के दावेदारों में से कई के रोचक नाम हैं। उनके नामों की चर्चा भी आम है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसका कारण दावेदारों के नाम तमाम महापुरुषों, क्रांतिकारियों से मेल खा रहे हैं। विशेष रूप से गांधी, सुभाष, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह नाम के लोग भी इस चुनावी समर में जोर आजमाइश करते दिख रहे हैं। प्रयागराज में क्रांतिकारियों के नाम वाले भावी उम्मीदवार फोटो के साथ अपना बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

इन नामों के हैं भावी पार्षद प्रत्‍याशी : प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर दो सुलेमसराय से इंद्रकांत उर्फ गांधी, चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान के दावेदार हैं। बमरौली उपरहार वार्ड नंबर तीन से दुर्गावती और सुभाष चंद्र पार्षद पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वार्ड नंबर नौ सोनौटी देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के नाम वाले दो लोग चुनाव मैदान में भावी प्रत्‍याशी हैं। इसके अलावा बलिदानी भगत सिंह और सुखदेव के नाम वाले उम्मीदवार वार्ड नंबर 10 गोहरी से पार्षद का चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। वार्ड नंबर 11 अमरसापुर और वार्ड नंबर 13 मलाकराज ,वार्ड नंबर 12 अशोक नगर, वार्ड नंबर 14 भदरी से देश की वीर सपूतों के नाम वाले उम्मीदवार निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके अलावा बहमलपुर, चाका, हरवारा, चक रघुनाथ, बसवार सहित कई वार्डों में स्वतंत्रता संग्रामसेनानियों के नाम वाले उम्मीदवार चुनाव मैदान में आने की तैयारी में हैं।

100 वार्डों में होगा निकाय चुनाव : प्रयागराज नगर निगम की शहरी सीमा का विस्तार होने से इस बार 100 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव होगा। 1537308 मतदाता मतदान करेंगे।

नगर निगम चुनाव तैयारी : नगर निगम चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कुल 215 चुनाव चिह्न जारी किए हैं। इनमें 18 मान्यता प्राप्त दलों के चिह्न हैं तो 197 निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए। इन चिह्नों में पतंग, शेर, सीढ़ी, बंगला, लाटेन, हैंडपंप, मशाल आदि शामिल हैं। कौन सा चिह्न किसे मिलेगा यह बात में पता चलेगा। इन दिनों तो भावी प्रत्‍याशियों के नाम चर्चा में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.