विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP MLC Election 2022: प्रतापगढ़ के एमएलसी चुनाव में दो दर्जन सफाई कर्मियों भी करेंगे ड्यूटी

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 10:28 AM (GMT+05:30)

UP MLC Election 2022 एमएलसी पद पर चुनाव प्रतापगढ़ जिले के सदर मानधाता गौरा शिवगढ़ संडवा चंद्रिका पट्टी आसपुर देवसरा ...और पढ़ें

UP MLC Election 2022 नौ अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ जनपद में प्रशासनिक तैयारी तेज है।
UP MLC Election 2022 नौ अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ जनपद में प्रशासनिक तैयारी तेज है।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी एमएलसी पद पर चुनाव प्रतापगढ़ में भी होना है। इसके लिए नौ अप्रैल को मतदान की तिथि निश्चित की गई है। जिले के सभी ब्लाकों व जिला पंचायत के परिसर में मतदान होना है। पंचायतीराज विभाग के दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को भी चुनाव में सहयोग करने के लिए लगाया गया है। उनकी ब्लाकवार ड्यूटी लगा दी गई है।

प्रतापगढ़ में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

एमएलसी पद पर चुनाव जिले के सदर, मानधाता, गौरा, शिवगढ़, संडवा चंद्रिका, पट्टी, आसपुर देवसरा, बाबा बेलखरनाथ धाम, मंगरौरा, कुंडा, बिहार, रामपुर खास सहित अन्य ब्लाकों में होगा। इसके अलावा नगर पालिका के सभी वार्ड के सभासद जिला पंचायत के परिसर में मतदान करेंगे। कुल 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

नगर पंचायत के सभासद ब्‍लाकों में करेंगे मतदान

खास बात यह है कि नगर पंचायत के सभासद उस दायरे में आने वाले ब्लाकों में मतदान करेंगे। फिलहाल मतदान को लेकर अभी से ही तैयारियां जोरों से चल रही है। मतदान में सहयोग करने के लिए दो दर्जन सफाई कर्मी के अलावा अन्य विभागों के कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। उनका ब्लाकवार ड्यूटी का पत्र उनको सौंप दिया गया है।

बोले, प्रतापगढ़ के डीपीआरओ

प्रतापगढ़ के डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि दो दर्जन सफाई कर्मियों को ड्यूटी एमएलसी चुनाव में लगाई गई है। जरूरत पडऩे पर कर्मियों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

ब्लाकों में चल रही तैयारियां

एमएलसी चुनाव में मतदान को लेकर सभी ब्लाकों में तैयारियां चल रही है। ब्लाक परिसर की साफ-सफाई, पंखे, बैठने की व्यवस्था आदि का इंतजाम किए जाने की तैयारी चल रही है। अधिकारी ब्लाकवार तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं। जो कमियां हैं, उसे दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।