Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ और राज्य सभा सदस्य रेवती ने जानिए क्या कहा प्रयागराज में

चुनाव में जीत-हार के कयासों के बीच राजनैतिक दलों के नेता खुलकर एक दूसरे की खिंचाई करने लगे हैं। राज्य सभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने आनलाइन माध्यम से कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं पिछड़ी जातियों और महिला सुरक्षा के हितों की अनदेखी की

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 12:18 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 12:18 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ और राज्य सभा सदस्य रेवती ने जानिए क्या कहा प्रयागराज में
जीत-हार के कयासों के बीच राजनैतिक दलों के नेता खुलकर एक दूसरे की खिंचाई करने लगे हैं।

प्रयागराज,  जेएनएन। विधानसभा चुनाव में जीत-हार के कयासों के बीच राजनैतिक दलों के नेता खुलकर एक दूसरे की खिंचाई करने लगे हैं। राज्य सभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने आनलाइन माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं, पिछड़ी जातियों और महिला सुरक्षा के हितों की अनदेखी की है। आरोप लगाया कि सभी सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

loksabha election banner

योगी सरकार ने जान बूझकर ओबीसी युवाओं को चयन से दरकिनार कर दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में विफल रही है। साथ ही प्रश्न पत्रों के आउट होने से उनके घावों पर नमक छिड़का है। कहा कि कारखानों और उद्योगों की स्थापना के मामले में जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने पिछड़ी जातियों से वायदा किया था, उसे पूरा नहीं किया। सिर्फ वोट हथियाने की राजनीति की गई। महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसका परिणाम रहा कि महिलाओं के साथ घटनाएं बढ़ीं। महंगाई पर सरकार अंकुश नहीं लगा सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताएं।

किसानों का अपमान करना बंद करें अखिलेश : सिद्धार्थ

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसानों के नाम पर राजनीतिक नाटक करके उनका अपमान कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो किसानों के लिए क्या किए। यह प्रश्न कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। कहा, सपा के शासन में किसानों का छत्तीस हजार करोड़ रुपये का कर्ज नहीं माफ हुआ। यह कार्य भाजपा ने किया। इस सरकार में चार सौ पचहत्तर लाख टन अनाज की खरीद हुई। बयालीस हजार पांच सौ करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में दिए गए। कैबिनेट मंत्री प्रीतम नगर कालोनी भी पहुंचे। वहां एक दिन पहले हुई बमबाजी के संबंध में भी जानकारी ली। पुलिस विभाग के अफसरों को गुंडा व माफिया से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वह एक समोसे की दुकान पर भी रुके और लोगों से संवाद किया। मौजूद लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री ने भी गर्म समोसे का आनंद लिया।भाजपा के शासनकाल में बहन-बेटियां हुईं सुरक्षितप्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी इन दिनों प्रयागराज में हैं। वह शहर दक्षिणी का दौरा कर लोगों का हाल जान रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने नैनी के चक भटाही, लेबर कॉलोनी इलाके का भ्रमण किया। कहा, भाजपा के शासनकाल में बहन बेटियां सुरक्षित हुई हैं। सपा व बसपा के शासन में शाम होते ही महिलाएं घर में सिमट जाया करती थीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश सरकार की अन्य उपलब्धियों को भी गिनाया। इस मौके पर दिलीप केशरवानी, नीलम यादव, शिवदानी सिंह, पंकज शर्मा, लक्ष्मीकांत तिवारी आदि माैजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.