विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव 2022: भाजपा के सहयोगी दलों ने हंडिया, करछना, चायल सीट से इन्हें उतारा चुनाव मैदान मेंं

By Ankur TripathiEdited By:
Published: Wed, 02 Feb 2022 07:11 PM (IST)

भाजपाके सहयोगी दलों ने प्रयागराज के हंडिया और करछना तथा कौशांबी की चायल सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। ...और पढ़ें

भाजपा के सहयोगी दलों ने हंडिया और करछना तथा कौशांबी की चायल सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए
भाजपा के सहयोगी दलों ने हंडिया और करछना तथा कौशांबी की चायल सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों ने प्रयागराज के हंडिया और करछना तथा कौशांबी की चायल सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी ने प्रयागराज की हंडिया सीट से प्रशांत सिंह राहुल और करछना सीट से पीयूष रंजन निषाद को प्रत्याशी बनाया है। सपा के विधायक रहे दिवंगत महेश नारायण सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह पिता के निधन के बाद 2013 के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विजयी हुए थे लेकिन 2017 में उन्हें टिकट नहीं मिला था। अब वह निषाद पार्टी में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतर गए हैं। पीयूष रंजन 2017 के यूपी विधान चुनाव में करछना से भाजपा के उम्मीदवार थे। उन्हें उज्जवल रमण सिंह से हार मिली थी।

कुछ महीने के सांसद रहे नागेंद्र चायल से चुनावी जंग में

उधर, अपना दल (एस) ने चायल सीट से नागेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। नागेंद्र सपा छोड़कर बुधवार को ही अपना दल में शामिल हुए। वह 2018 में फूलपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते थे। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल को हराया था। हालांकि 2019 के आम चुनाव में नागेंद्र को सपा ने टिकट नहीं दिया था।