Move to Jagran APP

UP के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने प्रियंका वाड्रा के बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें ट्वीट में क्‍या कहा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लखनऊ में उत्‍तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उनके बयान पर यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। वहीं उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 09:16 AM (IST)
UP के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने प्रियंका वाड्रा के बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें ट्वीट में क्‍या कहा
डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बयान पर ट्वीट कर जवाब दिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश प्रियंका वाड्रा की ओर से की गई। उन्होंने लखनऊ में दिए अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा रहा है। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। इसे भाजपा नेताओं ने गंभीरता से लिया है। खासकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर चुटकी ली है कि उत्तर प्रदेश राजनीति का पर्यटन स्थल नहीं, 24 करोड़ जनता जनार्दन की सेवा का केंद्र है।

loksabha election banner

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने किया ट्वीट- यूपी में कानून का राज है

उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को ट्वीट किया और लिखा कि आज यूपी में कानून का राज है। इसीलिए जनता को योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। प्रदेश में नए नए उद्योगों का निवेश हो रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

कांग्रेसी सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं : भाजपा महानगर अध्‍यक्ष

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि कांग्रेसी निजी लाभ के लिए कुछ भी करने पर उतारू हैं। उन्हें जनता के हित से कुछ लेन देना नहीं है। वह सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। 70 साल से तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है। यही वजह है कि देश और प्रदेश का विकास नहीं हुआ। देश के भीतर ही नहीं देश के बाहर की नीति भी प्रभावित हुई। आज प्रत्येक कांग्रेसी कुर्सी के लाभ के लिए राष्ट्र से भी बगावत पर उतारू है। अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अनर्गल बयान दिये जा रहे हैं। सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों पर भी नेता बोलने से नहीं बचते। यही गतिविधि बताती है कि कांग्रेसी अपने निजी स्वास्थ्य के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.