Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board के छात्र अब नहीं पढ़ेंगे मुगल इतिहास, डिप्टी सीएम बोले- 'हमारी संस्कृति हमारी सांस्कृतिक विरासत है'

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 02:44 PM (IST)

    Uttar Pradesh News डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 12 वीं के इतिहास विषय से पाठ्य पुस्तक से मुगल इतिहास का अध्याय हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- हमारी संस्कृति हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हम अपनी नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना चाहते हैं।

    Hero Image
    UP Board के छात्र अब नहीं पढ़ेंगे मुगल इतिहास

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज: दो दिन के प्रयागराज दौरे पर आए सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए 12 वीं के इतिहास विषय की पाठ्य पुस्तक से मुगल इतिहास का अध्याय हटाए जाने पर भी खुलकर टिप्पणी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमारी संस्कृति हमारी सांस्कृतिक विरासत है

    ब्रजेश पाठक ने कहा-हमारी संस्कृति हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हम अपनी नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना चाहते हैं। पूर्व के समय में हमारी संस्कृति से लोगों को वंचित किया जा रहा था। अब हम अपनी असली संस्कृति को लोगों को जोड़ना चाहते हैं।

    भाजपा मिट्टी में मिलाने का कार्य कर रही

    उप मुख्यमंत्री ने सपा पर तंज कसते हुए कहा- समाजवादी पार्टी ने ही माफिया को पोषित पल्लवित किया है। अब भाजपा उसे मिट्टी में मिलाने का कार्य कर रही है। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर रविवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आगे कहा- उमेश पाल की निर्ममता से की गई हत्या पर प्रश्नचिह्न लगाना उचित नहीं है।

    माफिया और अपराधियों को संरक्षण देने का काम समाजवादी पार्टी करती आई है। प्रदेश की जनता यह सब अच्छी तरह से देख रही है। उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के कानपुर में उमेश पाल हत्याकांड मामले पर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। बोले, पुलिस और कानून अपना कार्य कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि सपा मुखिया ने इस प्रकरण में भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम करने का आरोप मढ़ा था। इसी क्रम में बस्ती में रोडवेज बस को पुलिसकर्मियों और यात्रियों द्वारा धक्का लगाने को लेकर सपा मुखिया के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अखिलेश को यह नहीं पता है कि 2017 के पहले उन्होंने प्रदेश की क्या हालत कर रखी थी। अब उनके पैरों के तले से जमीन खिसक चुकी है। यह जरूर है कि वे जानते हैं कि न्यूज में कैसे बना रहा जाए। वह समाचार में बने रहने के लिए ही इंटरनेट मीडिया पर कमेंट करते रहते हैं क्योंकि यहां धरातल पर कुछ नहीं करना पड़ता।

    अखिलेश की जिंदगी राजकुमार की तरह

    अखिलेश यादव की जिंदगी राजकुमार की तरह है। जनता के दुख दर्द का उन्हें कोई पता नहीं है। 2017 के पहले उन्होंने ने प्रयागराज को क्या बना कर रख दिया था, सबको पता है। हम लोगों तक अपनी असली संस्कृति पहुंचाना चाहते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner