प्रतापगढ़ में अज्ञात बदमाश ने निजी चिकित्सक को मारी गोली, अस्पातल में भर्ती
डाॅक्टर ने मना किया कि उनके पास नशे की कोई दवा नहीं है। इससे नाराज बदमाश ने डॉक्टर को गोली मार दिया। गोली डॉक्टर के जांघ में लगी।
प्रतापगढ़,जेएनएन। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी बाजार में चौराहे के पास आधी रात अज्ञात बदमाश पहुंचे। बदमाश दरवाजा खुलवाया और डॉक्टर से नशे की दवा मांगी। डॉक्टर के इंकार करने पर तमंचे से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज से इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस जख्मी डॉक्टर को सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस बदमाश की तलाश में लगी है।
नशे की दवा देने से इन्कार पर बदमाश ने मारी गोली
जिले के सांगीपुर थानाक्षेत्र के हनुमान गढी बाजार में चौराहे पर बंगाल के रहने वाले डॉक्टर सुबर्तो (45) वर्ष ने अपनी क्लिनिक खोल रखी है। बुधवार की रात लगभग ढाई बजे अज्ञात बदमाश क्लिनिक पर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाकर डॉक्टर को जगाया। डॉक्टर उठे तो बदमाश ने उनसे नसे की दवा मांगी। इस पर डाॅक्टर ने मना किया कि उनके पास नशे की कोई दवा नहीं है। इससे नाराज बदमाश ने डॉक्टर को गोली मार दिया। गोली डॉक्टर के जांघ में लगी।
गोली मारने के बाद भाग निकला बदमाश
गोली की आवाज सुनकर बाजार के लोग भाग कर आए। तब तक बदमाश भाग निकला था। गोली मारे जाने की सूचना पर एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के जांघ में गोली लगी है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। बदमाश की तलाश की जा रही है।