Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur बोले- प्रयागराज बनेगा खेलों का महाकुंभ, स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव शुरू

प्रयागराज के म्योहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का 50 वर्ष पूरा हो गया है। इस विशेष दिन वर्ष को विशेष तौर पर मनाने के लिए एक से आठ अक्टूबर तक विशेष स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव का आयोजन है। शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस आयोजन का शुभारंभ किया।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaPublished: Sat, 01 Oct 2022 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 07:16 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur बोले- प्रयागराज बनेगा खेलों का महाकुंभ, स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव शुरू
प्रयागराज का म्‍योहाल स्‍पोर्ट्स काम्‍पलेक्‍स में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को प्रयागराज में बोले कि संगम नगरी में अब सिर्फ धर्म और आस्था का ही नहीं, खेलों का भी संगम होगा। हम प्रयागराज को खेलों का भी महाकुंभ बनाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं प्रयागराज में बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में जब भारतीय खिलाड़ी पदक जीतते हैं तो सर्वाधिक पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री बोले- प्रयागराज में न सुविधाओं कम होगी, न ही कोच की कमी आएगी : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शाम को शहर के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्‍लेक्‍स (म्‍योहाल स्‍पोर्ट्स कांप्‍लेक्‍स) पहुंचे। खेल मंत्री ने आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वे बोले कि एक हरियाणा है, जिसे हम लोग तिली का पूरा के नाम से जानते हैं। यहां से निकले इंद्रजीत पटेल ने एशियन गेम में स्वर्ण पदक जीता और अब पूरे गांव की तस्वीर बदल गई है। यहां के हर घर से अब एथलीट निकल रहे हैं। बोले कि मैं प्रयागराज को आश्वस्त करता हूं कि यहां न सुविधाओं की कमी होगी और न ही कोच की। अंतरराष्ट्रीय टेनिस कोर्ट और स्टेडियम की कमी भी नहीं होगी‌।

केंद्रीय मंत्री संग यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव का भव्‍य स्‍वागत : स्‍पोर्ट्स कांप्‍लेक्‍स में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का वहां बैज लगाकर उनका स्वागत हुआ। उनके साथ यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी रहे। सभी आठों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सांसद रीता बहुगुणा जोशी व सांसद केशरी देवी ने प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग की। कहा की केंद्रीय मंत्री जी आज इसकी घोषणा कर के ही जाएं।

...जब फोटोग्राफर मंच टूटा : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जिस समय प्रयागराज शहर के अमिताभ बच्‍चन स्‍पोर्ट्स कांप्‍लेक्‍स पहुुंचे और कार्यक्रम शुरू हुआ, उसी दौरान कार्यक्रम कवरेज करने पहुंचे फोटोग्राफरों के लिए बना मंच टूटा। इसके कारण कुछ फोटोग्राफर गिर पड़े। गनीमत रही की मंच की ऊंचाई काम थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दो वरिष्ठ फोटोग्राफर जमीन पर गिरे साथी खिलाड़ियों ने उठाया।

स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव का शुभारंभ : म्योहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का 50 वर्ष पूरा हो गया है। इस विशेष दिन और वर्ष को विशेष तौर पर मनाने के लिए एक से आठ अक्टूबर तक विशेष स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस आयोजन का शुभारंभ किया। दर्जनों खिलाड़ी इसका हिस्सा बने। अगले आठ दिनों तक संगम नगरी में यह प्रतियोगिता संपन्न होगी। आठ दिनों में 675 खिलाड़ी छह अलग अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

बैडमिंटन भी खेल सकते हैं : अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बैडमिंटन कोर्ट पर अनुराग ठाकुर बैडमिंटन में भी हाथ आजमा सकते हैं। इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। स्पोर्ट्स से बहुत लगाव रखने वाले अनुराग ठाकुर इससे पहले भी कई बार जगह जगह निरीक्षण के दौरान खेलते नजर आए हैं, ऐसे में खेल विभाग ने यह तैयारी भी कर ली है कि अगर खेल मंत्री खेलने की इच्छा जाहिर करते हैं तो व्यवस्था करने के लिए समय न मांगना पड़ा। कोर्ट पर पूरी किट में खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता की सारिणी

दो व तीन अक्टूबर- लान टेनिस- 150 खिलाड़ी- अंडर 15, 19 व अन्य

दो व तीन अक्टूबर- टेबल टेनिस- 70 खिलाड़ी- अंडर 17, 19 व अन्य

चार व पांच अक्टूबर- वालीबाल- 120 खिलाड़ी- ओपन वर्ग

चार व पांच अक्टूबर- बैडमिंटन- 150 खिलाड़ी- अंडर 15, 19 व अन्य

छह व सात अक्टूबर- बास्केटबाल- 160 खिलाड़ी- अंडर 19 समेत अन्य।

किसे सम्मानित करेंगे खेल मंत्री : बैडमिंटन खिलाड़ियों में अर्जुन अवार्डी ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता, सुशांत सक्सेना, उत्सव मिश्रा, संजय मेहरोत्रा, अंजली पुरवार को सम्मान मिलेगा। बास्केटबाल खिलाड़ी आरएस वेदी, वैष्णवी यादव व लान टेनिस में दीपक भार्गव को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सम्मानित करेंगे।

खेल मंत्री का कार्यक्रम : आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज अपराह्न चार बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचेंगे। यहां पौने दो घंटे वह रुकेंगे। प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पाभिनंदन, स्वागत होगा। सवा चार बजे खेल मंत्री महोत्सव शुभारंभ की घोषणा करेंगे। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन होगा, स्मारिका का विमोचन, खिलाड़ियों को सम्मान व उद्बोधन के बाद शाम 5.45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

मंच पर कौन होगा : महोत्सव के मंच पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, नवनीत सहगल, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, खेल निदेशक डा. आरपी सिंह, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी संजय खत्री मंचासीन होंगे।

सजाया गया म्‍योहाल कांप्लेक्स : म्योहाल कांप्लेक्स की पुरानी बिल्डिंग व परिसर का रंग रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया है। तोरण द्वार से ही भगवा व पीले वस्त्रों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए गैलरी बनाई गई है। छात्रावास के सामने मंच सजाया गया है। गुलाटी मार्ग के डिवाइडर पर भी काले पीले पेंट से सड़क को चमकाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.