विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो गुड्डू मुस्लिम को मार देता सौतेला बेटा, बम के साथ पकड़े जाने पर बेटे ने पुलिस पूछताछ की किया कबूलनामा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 25 Jun 2023 09:35 AM (IST)

उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार बमबाज गुड्डू मुस्लिम को उसका सौतेला पुत्र आबिद बम मारने की फिराक में था। ...और पढ़ें

गुड्डू मुस्लिम को मार देता सौतेला बेटा, बम के साथ पकड़े जाने पर बेटे ने पुलिस पूछताछ की किया कबूलनामा
गुड्डू मुस्लिम को मार देता सौतेला बेटा, बम के साथ पकड़े जाने पर बेटे ने पुलिस पूछताछ की किया कबूलनामा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार बमबाज गुड्डू मुस्लिम को उसका सौतेला पुत्र आबिद बम मारने की फिराक में था। अगर उमेश कांड नहीं होता तो मौका पाकर आबिद उस पर हमला करने वाला था।

वह गुड्डू मुस्लिम की हरकतों से बौखलाया था। आबिद की मां चांदनी पहले पति को छोड़कर दो बेटों के साथ गुड्डू मुस्लिम संग रहने लगी थी। आबिद धीरे-धीरे गुड्डू से नफरत करने लगा था।

उसे लगता था कि गुड्डू तो अतीक गिरोह के साथ रहकर पैसे उगाहता है लेकिन सौतेले बेटों को जरूरी चीजों से भी वंचित रखता है। पिछले दिनों बम के साथ आबिद पकडा गया तो उसने पूछताछ में ऐसी बात पुलिस से कही थी।

बेटा करना चाहता था गुड्डू मुस्लिम की हत्या

उसने कहा था कि वह गुड्डू को बम मारना चाहता था लेकिन उमेश की हत्या कर वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं।

24 फरवरी को प्रयागराज में दिवंगत बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल और उसके सरकारी गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में अतीक अहमद और उसके परिवार का नाम भी सामने आया था। जिसमें असद मुख्य भूमिका में गोली चलाते हुए नजर आ रहा था, वहीं गुड्डू मुस्लिम बमबारी कर रहा था।

फिलहाल गुड्डू मुस्लिम पुलिस की गिरफ्त से फरार है, पुलिस ने उस पर 5 लाख का इनाम घोषित किया है।