Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री Smriti Irani आज प्रयागराज में शहीद आजाद को करेंगी नमन, Anupriya Patel भी आएंगी

महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मामले की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार की दोपहर 12.10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। वे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल आज रात आएंगी। सर्किट हाउस में रात विश्राम कर रविवार सुबह वाराणसी रवाना होंगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:29 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री Smriti Irani आज प्रयागराज में शहीद आजाद को करेंगी नमन, Anupriya Patel भी आएंगी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रयागराज में आज दोपहर में आएंगी। वहीं केंद्रीय राज्‍य मंत्री अनुप्रिया पटेल रात में पहुंचेंगी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में आज शनिवार 13 अगस्‍त को दो केंद्रीय मंत्रियों का आगमन होगा। महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मामले की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) दोपहर में आएंगी। वहीं केंद्रीय राज्‍यमंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) आज रात प्रयागराज आएंगी।

loksabha election banner

स्‍मृति ईरानी अमर शहीद आजाद की प्रतिमा पर करेंगी माल्‍यार्पण : महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मामले की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार की दोपहर 12.10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। दोपहर 12.45 बजे वे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। अमर क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी। दोपहर 1.30 बजे अमेठी के लिए प्रस्थान करेंगी।

आज रात में आएंगी अनुप्रिया : केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार की रात में प्रयागराज आएंगी। वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। फिर रविवार की सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारी की है।

प्रयागराज में तिरंगा का वितरण : भाजपा की महानगर इकाई की ओर से जगह-जगह तिरंगा वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज व सिविल लाइंस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को तिरंगा बांटा। उनसे अपील किया कि घर-घर तिरंगा लगाएं। इसी क्रम में अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप की ओर से राजेश केसरवानी के नेतृत्व में मुट्ठीगंज क्षेत्र में लोगों को तिरंगा दिया गया। इस आयोजन में अभिलाष केसरवानी, अजय अग्रहरि, किशन चंद्र जायसवाल, संतोष अग्रहरि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.