करेली में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार Prayagraj News
इस्लाम नगर में रहने वाले नसीम पुत्र गुड्डू खां मंगलवार दोपहर नसीम मुहल्ले की एक दुकान पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसी दौरान उस चाकू से हमला हुआ था।
प्रयागराज, जेएनएन। करेली थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी नसीम पुत्र गुड्डू खां पर चाकू से हमला करने के आरोपित अर्सलान व कामरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित सगे भाई हैं और इस्लाम नगर के ही रहने वाले हैं। उन्हाेंने नसीम पर पुराने झगड़े को लेकर हमला किया था।
दुकान पर बैठकर मोबाइल खेलते समय हुआ था हमला
इस्लाम नगर में रहने वाले नसीम पुत्र गुड्डू खां मंगलवार दोपहर नसीम मुहल्ले की एक दुकान पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसी दौरान उस चाकू से हमला हुआ था। चाकू से उसका हाथ और पेट जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले थे। पीडि़त की मां ने करेली थाने में सगे भाइयों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि सगे भाइयों ने नसीम पर चाकू से हमला किया था।
पीडि़त की मां ने सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया था
इंस्पेक्टर करेली अनिल कुमार का कहना है कि नसीम की मां मोमिना बेगम ने अर्सलान और उसके भाई कामरान के खिलाफ आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपित भाइयों को हिरासत में ले लिया।
लॉकडाउन में चोरी की गाड़ी व तमंचा लेकर घूम रहे दो गिरफ्तार
लॉकडाउन में बिना वजह घर से निकलने पर पाबंदी है। वहीं मगर मीरापुर इलाके में दो बिगड़ैल युवक चोरी की गाड़ी पर घूमते पकड़े गए। उनके पास से पुलिस को 315 बोर का तमंचा भी मिला। पुलिस मंगलवार की रात में मीरापुर सब्जी मंडी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान ये दोनों युवक चोरी की बाइक पर पकड़े गए। इनमें एक 19 वर्षीय शुभम यादव धूमनगंज में बिजली का पूरा निवासी है। वहीं दूसरा अब्दुल मोइद करेली में बक्शी मोढ़ा का रहने वाला है। शक है कि ये दोनों रात में लूट-छिनैती के इरादे से निकले थे।
एक लाख का इनामी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने औद्योगिक क्षेत्र से मंगलवार शाम सुल्तानपुर के एक लाख रुपये के इनामी अपराधी अखंड प्रताप को गिरफ्तार किया है जिसे शहर के अपने सेफ रूम में रखा है। चाका के एक नेता का पुत्र भी पकड़ा गया। आज उनकी गिरफ्तारी की जानकारी क्राइम ब्रांच देगी।