Top Prayagraj News of the day, 23 December 2020 : फूलपुर के इफको प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, दो ने तोड़ा दम, दर्जनों की हालत बिगड़ी
प्रयागराज में फूलपुर स्थित इफ्को प्लांट में मंगलवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। 15 कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। जबकि दो की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में युवक पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया। प्रतापगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफतार किया है।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में फूलपुर स्थित इफ्को प्लांट में मंगलवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव के कारण 15 अचेत कर्मियों को इफ्को के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दो कर्मियों की मौत हो गई। वहीं, यूपी के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली में मंगलवार देररात एक युवक पर रंजिश में चाकू से हमला कर दिया गया। जख्मी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंच गई। उन्हें भोर में गिरफ्तार कर लिया गया।
फूलपुर के इफ्को प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, दो ने तोड़ा दम, दर्जनों की हालत बिगड़ी
प्रयागराज में फूलपुर स्थित इफ्को प्लांट में मंगलवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। सूचना पर इफ्को और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्लांट में फंसे कर्मचारियोें को बाहर निकाला गया। गैस रिसाव के कारण 15 अचेत कर्मियों को इफ्को के अस्पताल ले जाया गया। आठ की गंभीर हालत थी, इसलिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो कर्मियों की मौत हो गई।
प्रतापगढ़ में भूमि विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान, हालत नाजुक
यूपी के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली में मंगलवार देररात एक युवक पर रंजिश में चाकू से हमला कर दिया गया। वह देररात घर लौट रहा था तभी रास्ते में बाइक से आए लोगों ने हमला किया। जख्मी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।प्रतापगढ़ जिले में आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के धरौली निवासी बड़े लाल यादव(50) मंगलवार की देर रात अपने घर से ड़ेढ़ किलोमीटर दूर अपने चाचा राम आसरे के पाही पर गए हुए थे।
प्रतापगढ़ में किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी भाजपा सांसदों के आवास पर बुधवार को प्रदर्शन कर ताली व थाली बजाने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई। वहीं मंगलवार की देर रात ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंच गई। उन्हें भोर में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अन्य कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान चलता रहा, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता सामने नहीं आए।