Top Prayagraj News of the day, 4 June 2020 : Couple Murdered Case : पुलिस ने करेली से पति इरफान का क्षत विक्षत शव बरामद किया
पुलिस ने करेली से पति इरफान का क्षत विक्षत शव बरामद कर लिया। जिले में कोरोना वायरस के तीन मरीज मिले हैं। दो पक्षों के विवाद में फायरिंग के दौरान युवक गोली लगने से जख्मी हो गया।
प्रयागराज, जेएनएन। शिवकुटी पुलिस ने करेली इलाके से क्षत विक्षत हालत में इरफान का शव बरामद कर लिया है। जबकि हुस्ना के शव की तलाश की जा रही है। वहीं, जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। बुधवार को पांच मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार दोपहर तीन मरीज मिल चुके हैं। जबकि, पडोसी जनपद प्रतापगढ के कंधई थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह दो पक्ष आमने सामने हो गए। कहासुनी के बाद बात इतनी बढ गई फायरिंग होने लगी। फायरिंग से गांव में खलबली मच गई।
Couple Murdered Case : पुलिस ने करेली से पति इरफान का क्षत विक्षत शव बरामद किया
शिवकुटी के मेंहदौरी गांव निवासी दंपती इरफान और हुस्ना बेगम की हत्या के मामले में दो आरोपित भतीजों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि संपत्ति के विवाद में भतीजों ने ही दंपती का कत्ल किया है। आरोपितों से पूछताछ के बाद शिवकुटी पुलिस ने करेली इलाके से क्षत विक्षत हालत में इरफान का शव बरामद कर लिया है। जबकि हुस्ना के शव की तलाश की जा रही है।
Coronavirus: तीन और मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित, जिले में 111 हुई मरीजों की संख्या
जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। बुधवार को पांच मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार दोपहर तीन मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 111 मरीज मिले चुके हैं। जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। हालांकि तीनों मरीज बाहर आए हुए हैं। इनमें दो मुंबई तो एक नोएडा से कुछ दिन पहले आया है।
दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली
पडोसी जनपद प्रतापगढ के कंधई थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह दो पक्ष आमने सामने हो गए। कहासुनी के बाद बात इतनी बढ गई फायरिंग होने लगी। फायरिंग से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के काफी सालों से रंजिश चल रही है।कंधई थानाक्षेत्र के ईशनुपर गांव में कई सालों से दो पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। गुरुवार सुबह एक बार दोबारा दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पहले उनके बीच कहासुनी होती रही।