Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 22 May 2020 : प्रतापगढ़ में जमीन के विवाद में मारपीट, महिला की मौत, छह घायल

जमीन के विवाद हुई मारपीट में महिला की मौत हो गई। प्रवासी कामगारों को मुर्गा बनाने वाला सिपाही हुआ निलंबित। कौशांबी में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 08:30 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 22 May 2020 : प्रतापगढ़ में जमीन के विवाद में मारपीट, महिला की मौत, छह घायल
Top Prayagraj News of the day, 22 May 2020 : प्रतापगढ़ में जमीन के विवाद में मारपीट, महिला की मौत, छह घायल

प्रयागराज, जेएनएन।  पडोसी जनपद प्रतापगढ में कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जमीन को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक महिला की जान चली गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, पडोसी जनपद प्रतापगढ़ में क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासी कामगारों को मुर्गा बनाने के मामले में एसपी ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामला प्रकाश में आने एसपी ने यह कार्रवाई की। जबकि, पड़ोसी जनपद कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका एक मजदूर का शव मिला।

loksabha election banner

प्रतापगढ़ में जमीन के विवाद में मारपीट, महिला की मौत, छह घायल

पडोसी जनपद प्रतापगढ में कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जमीन को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक महिला की जान चली गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। नारायणपुर गांव निवासी राम अचल यादव और संतलाल वर्मा निवासी भुसुंडी के बीच घूर के गड्ढे पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम रामअचल खेत से वापस घर जा रहे थे। तभी घात लगाए बैठे संतलाल के पक्ष के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर दिया। मारपीट होते देख बीच-बचाव करने पहुंची शारदा देवी (45) पत्नी धनीराम यादव पहुंची। इलाज के दौरान गुरुवार देर रात शारदा देवी की सांसें थम गई। जबकि धनीराम व रामअचल की हालत नाजुक बनी है। दोनों का  एसआरएन अस्पताल के आइसीयू में इलाज चल रहा है। 

प्रतापगढ़ में प्रवासी कामगारों को बनाया मुर्गा, सिपाही निलंबित

 पडोसी जनपद प्रतापगढ़ में क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासी कामगारों को मुर्गा बनाने के मामले में एसपी ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामला प्रकाश में आने एसपी ने यह कार्रवाई की। साथ ही उन्‍होंने पुलिसकर्मियों से कहा है कि वह प्रवासी कामगारों के साथ शालीनता से पेश आएं। नगर कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ में स्थित डॉ.जयमंगल सिंह प्रशिक्षण संस्थान को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहां प्रवासी कामगारों को क्वारंटाइन कराया जा रहा है। दो दिन तक क्वारंटाइन रहने के बाद कामगारों को राशन किट देकर होम क्वारंटाइन पर भेज दिया जाता है।

कौशांबी में मजदूर ने पेड़ की डाल से फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद बना कारण

पड़ोसी जनपद कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका एक मजदूर का शव मिला। सरायअकिल कस्बा के बुद्धपुरी मुहल्ले में  हरीलाल रहते हैं। उनका 45 वर्षीय पुत्र बहादुर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। लोगों के अनुसार वह नशे का आदी था। घर और बच्चों के खर्च के लिए रुपये मांगने पर आए दिन उसकी पत्नी मीना देवी से किचकिच होती रहती थी। बताते हैं कि करीब एक हफ्ते पहले भी पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर पत्नी मीना देवी अपने मायके चली गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.