Top Prayagraj News of the day, 28 February 2020 :प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव Prayagraj News
प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या। कौशांबी दुष्कर्म के बाद मासूम बालिका की हत्या कर दी गई। मानस कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू प्रयागराज पहुंच गए हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में नगर कोतवाली इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बड़नपुर निवासी अजीत वर्मा (28) पुत्र कृष्ण कुमार गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आमंत्रण में घर से निकला था। वहीं, कौशांबी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद मासूम बालिका की हत्या कर दी गई। सपेरे के छह वर्षीय पुत्री की लाश गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर स्थित सुजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक खेत से बरामद हुई। जबकि, मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू शुक्रवार दोपहर प्रयागराज पहुंचे। दोपहर वह विमान से प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरे। यहां मोरारी बापू का भव्य स्वागत किया गया।
प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव
प्रतापगढ़ जनपद में नगर कोतवाली इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बड़नपुर निवासी अजीत वर्मा (28) पुत्र कृष्ण कुमार गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आमंत्रण में घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग सशंकति हो उठे। शुक्रवार की सुबह मुर्गी फार्म के निकट खेत में अजीत वर्मा की रक्तरंजित लाश मिली। उधर से जाने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। गोली से मारकर अजीत की हत्या की गई है। शव के निकट से पुलिस को पत्तल आदि मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की है। अजीत पर पहले भी पांच बार हमला हो चुका है। जानलेवा हमले के पांच मुकदमे नगर कोतवाली में दर्ज हैं।
कौशांबी के कोखराज में दुष्कर्म के बाद मासूम बालिका की हत्या, रिश्ते के चाचा पर आरोप
कौशांबी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद मासूम बालिका की हत्या की खबर है। सपेरे के छह वर्षीय पुत्री की लाश गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर स्थित सुजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक खेत से बरामद हुई। बालिका के पिता ने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। वह भी कल शाम से लापता है। कानपुर देहात जिले के थाना शिवली का रहने वाला एक सपेरा अपने परिवार के साथ लगभग एक पखवाड़े पूर्व कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के दक्षिण छोर पर तिरपाल से अस्थायी घर बनाकर रह रहा है। परिवार के लोग सांप का खेल दिखाने व पकड़ने का काम करते हैं। मासूम के पिता के मुताबिक उनकी बेटी गुरुवार की शाम करीब छह बजे खेलने के बाहर निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी।
मानस कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू पहुंचे प्रयागराज, रामकथा कल से
मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू शुक्रवार दोपहर प्रयागराज पहुंचे। दोपहर वह विमान से प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरे। यहां मोरारी बापू का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह अरैल स्थित कथा स्थल के लिए रवाना हुए। चर्चा है कि बापू एयरपोर्ट से सीधे संगम पहुंचेंगे। यहां बंधवा हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के बाद अक्षयवट का दर्शन करेंगे। इसके बाद कथा स्थल पर जाएंगे। रामकथा 29 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी।