Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 19 August 2019, थरवई में दंपती की रेतकर हत्या, तिहरे हत्‍याकांड मामले में आठ आरोपित गिरफ्तार

थरवई में दंपती की हत्‍या हुई तो तिहरे हत्‍याकांड में आठ आरोपि पकड़े गए जबकि एसआइ निलंबित हुआ। वहीं युवक की हत्‍या के विरोध में थाने को घेरा गया। बाढ़ का खतरा गहराया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:23 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 19 August 2019, थरवई में दंपती की रेतकर हत्या, तिहरे हत्‍याकांड मामले में आठ आरोपित गिरफ्तार
Top Prayagraj News of the day, 19 August 2019, थरवई में दंपती की रेतकर हत्या, तिहरे हत्‍याकांड मामले में आठ आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज, जेएनएन। थरवई के हसनपुर में रविवार की रात घर के बरामदे में सोते समय दंपती की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। दंपती हत्‍यारों ने वहीं सो रहे दो मासूम बच्‍चों पर अटैक नहीं किया। वहीं धूमनगंज में हुए तिहरे हत्‍याकांड मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी क्रम में जार्जटाउन के अल्लापुर इलाके में रविवार देर रात युवक की हत्‍या हुई थी। इसके विरोध में महिलाओं ने थाने का घेराव किया। अधिकारियों के आश्‍वासन पर मामला शांत हुआ। वहीं गंगा और यमुना नदियों का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्‍तर खतरे के निशान के करीब तक पहुंच चुका है। इससे बाढ़ की आशंका और प्रबल हो गई है।

loksabha election banner

थरवई में दंपती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

थरवई थाना क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव में रविवार की रात दंपती की घर में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दंपती के पास सो रहे दो मासूमों साहिल और नितिन पर वार नहीं किया। हसनपुर कोरारी गांव के किनारे खेत में मकान बनाकर संतोष कुमार प्रजापति 30 पुत्र स्व. शोभा व उसकी पत्नी सीमा देवी 28 रहते थे। संतोष के दोनों बेटे  भी साथ में सो रहे थे। सुबह गांव के लोग शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान संतोष के घर  का दरवाजा खुला देखा और उसके दोनों बेटों के रोने की आवाज सुनी। इस पर गांव की महिला दुक्खन पास गई तो देखा कि संतोष और सीमा का खून से सना शव पड़ा था। दोनों बेटों को खरोंच तक नहीं आई थी। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में ले लिया।

तिहरे हत्याकांड में आठ गिरफ्तार, चौकी प्रभारी सस्पेंड

धूमनगंज में रविवार को हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। दो अन्य आरोपित फरार हैं। उनके पास से  दोनाली बंदूक,12 खोखे और कुल्हाड़ी बरामद हुआ। वहीं लापरवाही के आरोप में राजरूपुर के चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर तीनों शवों का शाम पांच बजे के बाद पोस्टमार्टम होगा। तनाव को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस और घटनास्थल पर भारी फोर्स तैनात है। रविवार की रात धूमनगंज में चौफटका पेट्रोल पंप के पास रहने वाला लालू यादव (32) पुत्र स्व. सुरेश कुमार लालू यादव, उसके दोस्त अजीत भारतीय (28) पुत्र बृजलाल निवासी चकनिरातुल खुल्दाबाद व करन (15) पुत्र कमल निवासी चकिया और आजाद की गोली मारकर हत्‍या हुई थी। लोगों ने बवाल किया था। दो आरोपितों को घर से पुलिस पकड़ा था।

युवक की हत्या के विरोध में महिलाओं ने थाने का घेराव किया

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर इलाके में रविवार देर रात सचिन सोनकर (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को कब्रिस्तान में फेंककर बदमाश भाग गए थे। हत्या में घरवाले अल्लापुर के ही एक हिस्ट्रीशीटर का नाम ले रहे हैं। हत्या के पीछे वजह वर्चस्व की रंजिश बताई जा रही है। वहीं सोमवार को हत्या से आक्रोशित महिलाओं ने जार्जटाउन थाने का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

कहर बरपा सकती है बाढ़, खतरे के निशान के निकट पहुंचा पानी

 इस बार गंगा और यमुना में बाढ़ का पानी कहर बरपा सकती है। जिस रफ्तार से दोनों नदियों का पानी बढ़ रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जलस्तर खतरे का निशान पार करेगा। इससे जिले में दोनों नदियों के निचले इलाके में तबाही की आशंका है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उप्र व बुंदेलखंड में बारिश का पानी प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर पर असर डाल रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश में केन नदी पर बने बरियारपुर डैम से पिछले छह दिनों में पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसका असर गुरुवार से अब तक दिख रहा था। इसी तरह बेतवा नदी के माताटीला डैम से चार दिनों के दौरान छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसका असर यहां पर शनिवार शाम से दिख रहा है। धसान नदी पर बने लाचूरा डैम से भी दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था, जिसका असर यहां पर दिख रहा है। चंबल नदी का पानी भी आ रहा है। हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से भी कई दफा पानी छोड़ा गया था। रविवार को भी हथिनीकुंड से 8.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.