Top Prayagraj News of the day, 20 June 2019, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर को नोटिस,फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा अजीज, विहिप नेता को मारी गोली,
महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को नोटिस जारी किया गया है। आतंकी हमले के मामले में दोषमुक्त हुआ मो. अजीज गुरुवार को हवाई जहाज से दिल्ली पहुंच गया। झूंसी में विहिप नेता को गोली मारी गई।
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर को नोटिस:
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयाग संगीत समिति की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने नोटिस देकर पूछा है कि मामले में आरोपित बाउंसर रिक्की खान अखाड़े में रहता था, लिहाजा उसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। अभियुक्त इंदौर के साजापुर का निवासी है।
मो. अजीज हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा :
अयोध्या के रामजन्म भूमि परिसर में हुए आतंकी हमले के मामले में दोषमुक्त हुआ मो. अजीज गुरुवार को हवाई जहाज से दिल्ली पहुंच गया। सुबह साढ़े आठ बजे दारोगा राजेंद्र सिंह और चार सिपाहियों की सुरक्षा में अजीज को नैनी जेल पुलिस चौकी से बमरौली एयरपोर्ट ले जाया गया। दोपहर साढ़े बारह बजे इंडिगो की फ्लाइट से अजीज दिल्ली चला गया। सुरक्षा में गए पुलिसकर्मी उसे हवाई जहाज में बैठाने के बाद लौट आए। दिल्ली में अजीज के घरवालों ने एयरपोर्ट पर उसे रिसीव किया। एयरपोर्ट के बाहर बेटे को गले लगाकर वह खूब रोया। शाम का परिवार के लोग उसे जम्मू ले गए।
झूंसी में विहिप नेता को मारी गोली, घायल:
नई झूंसी इलाके में पुलिस चौकी के पास रहने वाले कारोबारी विजय अग्रवाल की घर में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वह विहिप के नेता भी हैं। गुरुवार सुबह वह दुकान में बैठे थे। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उन पर फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने विजय को टारगेट करते हुए तीन फायर किया। एक गोली विजय के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। फायरिंग से मोहल्ले में खलबली मच गई। आसपास के लोगों को घर से बाहर निकलते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर झूंसी पुलिस पहुंची। आसपास के लोग घायल विहिप नेता को लेकर अस्पताल
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप