सहारनपुर प्रकरण : प्रयागराज मंडल के भी तीन लोगों ने जहरीली शराब से गंवाई जान
सहारनपुर शराब कांड में मरने वालों में तीन प्रयागराज मंडल के हैं। दो प्रतापगढ़ के और एक प्रयागराज जिले के फूलपुर का रहने वाला था। यह सभी भट्ठा मजदूर थ्ो।
प्रयागराज : सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में तीन लोग प्रयागराज मंडल के भी हैं। दो लोग प्रतापगढ़ में मांधाता के निवासी थे। वहीं एक युवक प्रयागराज में फूलपुर का रहने वाला था।
बेल्हा के भट्ठा मजदूरों के परिजन गमगीन
बेल्हा के दो भट्ठा मजदूरों ने सहारनपुर में जहरीली शराब पीकर जान गंवाई है। शव घर लाया गया तो परिजनों में मातम छा गया। मानधाता थाना क्षेत्र के लिलौली गांव निवासी शिव कुमार (46) पुत्र कड़ेदीन सहारनपुर जिले के उमाही गांव में स्थित ईंट-भट्ठा पर काम करता था। उसके साथ रामनरेश (44) पुत्र भागीरथी भी भट्ठा पर मजदूरी करता था। दोनों की जिंदगी जहरीली शराब ने निगल ली। रिश्तेदार दोनों के शव लेकर घर पहुंचे तो मातम छा गया। शिव कुमार की पत्नी मंजू देवी शव देख बदहवास हो उठी। उसके तीनों बेटे पवन, राजकुमार, नीलू मजदूरी करते हैं। राम नरेश की पत्नी करुणा देवी के अलावा बेटी अल्का, अंकित, पूजा है। पूजा, अंकित पढ़ाई कर रहे हैं।
विधायक के खिलाफ नारेबाजी
शव लाए जाने की जानकारी विश्वनाथगंज विधायक को भी दी गई, लेकिन वह नहीं आए। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
फूलपुर का रामप्यारे का भी लाया गया शव
वहीं सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से फूलपुर में आलेमऊ गांव के युवक की भी मौत हुई है। रविवार दोपहर शव घर लाया गया। सराय दाउद उर्फ ढकपूरा गांव में मोहल्ला आलेमऊ निवासी रामप्यारे उर्फ प्यारे लाल पुत्र स्व. मुन्नी लाल 20 दिन पूर्व सहारनपुर जिले के नांगल क्षेत्र में प्रतापगढ़ के मानधाता अंतर्गत हैंसी गांव निवासी चार अन्य साथियों के साथ भट्ठे पर कोयला झोंकने के लिए गया था। गुरुवार को उसने अपने अन्य साथियों के साथ शराब पी ली थी। स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रामप्यारे का शव घर लाए जाने पर पत्नी कबूतरा देवी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल था। उसके एक पुत्र मनोज कुमार व तीन पुत्रियां पिकीं, ङ्क्षरकी व आशा है।