छप्पर व गुमटी में आग लगने से हजारों का सामान राख
देर रात छप्पर और गुमटी में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के विकराल रूप धारण करने के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया गया। परंतु गुमटी और छप्पर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
लालगोपालगंज : देर रात छप्पर और गुमटी में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के विकराल रूप धारण करने के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया गया। परंतु गुमटी और छप्पर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
लालगोपालगंज के अंधियारी गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप छप्पर और गुमटी में मंगलवार रात लगभग एक बजे अचानक आग लग गई। आग की उठती लपटों को देखकर पड़ोसियों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर जब तक लोग जुटते तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। मौके पर जमा लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू तो जरूर पा लिया लेकिन छप्पर और गुमटी में रखे हजारों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि गांव का ही ओमकार नाथ रोड के किनारे एक छप्पर डालकर जहां चाय बनाता था। वहीं छप्पर के बगल एक गुमटी में पान की दुकान खोल कर अपनी जीविका चलाता था। आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई भुक्तभोगी ने गांव के एक युवक को आरोपित बनाते हुए चौकी में तहरीर दी है। आग से धू-धू कर जल गया मजदूर का आशियाना
लेड़ियारी : खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम डिघलो में बुधवार दोपहर दो बजे मजदूर का घर आग से धू-धू कर जल गया। आग लगने की सूचना पर खीरी पुलिस पहुंचकर फायर ब्रिगेड को फोन से अवगत कराया लेकिन दो घटे देरी से दमकल वाहन पहुंच सका। तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी।
डिघलो गांव निवासी अवधेश बिंद मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी उमा देवी ने बताया कि घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। छपरैल का छाकर अपना अपने बच्चों का मजदूरी कर जीवन यापन करती थीं। अचानक आग लगने से आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन पानी के अभाव में लपटें तेज हो गईं। घर में कपड़ा, गेहूं, चना, चावल आदि सामान पूरा जल गया। आग की घटना की जानकारी होने के बाद भी तहसील से कोई नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भी है। आग लगने के कारण मजदूर का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
अराजक तत्वों ने धान की फसल में लगाई आग
संसू, भीरपुर : क्षेत्र के बीरपुर गांव में मंगलवार रात घर के सामने धान की काटकर रखी गई फसल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
क्षेत्र के बीरपुर गाव निवासी सिपाहीलाल आदिवासी ने चार बिस्वा खेत में धान की फसल की थी। धान की फसल की कटाई कर अपने घर के बाहर सटकने के लिए इकट्ठा कर दिए थे। मंगलवार देर रात्रि को उनका पूरा परिवार खाना खाने के बाद बगल के घर सोने चला गया था। उसी बीच अराजक तत्व धान की फसल में आग लगाकर मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद धान की फसल में आग देख आसपास के लोग दौड़े और शोर मचाया मगर लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी फसल जल गई। सिपाही लाल के मुताबिक किसी ने यह जानबूझ कर किया है।