Move to Jagran APP

ये हैं फूलपुर के अन्नदाता, जिनकी मेहनत पर खुश हैं दाता

जोश जज्बा और जुनून देखना है तो फूलपुर क्षेत्र के किसानों की देखिए। अपनी मेहनत और लगन से यहां के किसान जो मुकाम हासिल कर रहे हैं वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा है। इनकी सफलता की कहानी की ब्लॉक तहसील और जिला तक ही नहीं बल्कि प्रदेश तक सराहना हो रही है। अब इन किसानों को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 11:50 PM (IST)
ये हैं फूलपुर के अन्नदाता, जिनकी मेहनत पर खुश हैं दाता
ये हैं फूलपुर के अन्नदाता, जिनकी मेहनत पर खुश हैं दाता

फूलपुर : जोश, जज्बा और जुनून देखना है तो फूलपुर क्षेत्र के किसानों की देखिए। अपनी मेहनत और लगन से यहां के किसान जो मुकाम हासिल कर रहे हैं वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा है। इनकी सफलता की कहानी की ब्लॉक, तहसील और जिला तक ही नहीं बल्कि प्रदेश तक सराहना हो रही है। अब इन किसानों को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

loksabha election banner

फूलपुर विकास खंड क्षेत्र के कोड़ापुर गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह जैविक खेती करते हैं। नींबू, अमरूद, बेल, आंवला व कटहल का बाग भी लगवाए हैं। इन्हीं बाग में वह हल्दी की खेती करते हैं। साथ ही सब्जियों की खेती करते हैं। उन्होंने फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (एफपीओ) बनाया है। उन्होंने इस एफपीओ से चार सौ से ज्यादा किसानों को जोड़ रखा है। किसानों से सब्जियां और खाद्यान्न खरीदकर उसे एफपीओ के तहत बाजार में बेचते हैं, जिससे किसानों को भी अच्छा खासा मुनाफा मिल जाता है।

इसी तरह खंसार गांव के मंगला प्रसाद, भमई गांव के रमाशंकर, हेमापुर के रामनारायण, बलिकरनपुर के राजेन्द्र प्रसाद को धान के अग्रणी उत्पादक के रूप में चयन किया गया है। ये किसान भी गेहूं और धान के साथ ही बहुतायत में सब्जियों की खेती कर रहे हैं। फलों की बागवानी तैयार कर लिए हैं। यही नहीं औषधीय खेती भी में जुटे हैं। इसी क्रम में डेयरी उत्पादन के लिए खंसार गांव की प्रमिला देवी तथा उसरी की सुशीला देवी का नाम चौधरीचरण सिंह सम्मान के लिए उपसंभागीय कृषि प्रसार केन्द्र फूलपुर द्वारा शासन को भेजा गया है। उपसंभागीय कृषि प्रसार केन्द्र फूलपुर के बीटीएम धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इन अग्रणी किसानों को सरकार की ओर से सम्मान दिया जाएगा। बताया कि चयनित किसान परंपरागत खेती के साथ ही नवीन कृषि तकनीक को अपना कर अच्छी उपज प्राप्त करने में सफल हैं। इन गांवों में हैं प्रगतिशील किसान

विकास खंड फूलपुर कृषि के विभिन्न उत्पादों के मामले में अग्रणी माना जाता है। यहां के बलकरनपुर, भनेवरा, भमई हुसामगंज, जोगिया शेखपुर, सलमापुर, हेमापुर, मलकापुर, चोरहाई, लिलहट, सराय धूरदास बौड़ई, परासिनपुर, गगौर, गडौर, सांवडीह, रसूलपुर, सोनखरी, खंसार, अतरौरा, चकअफराद, पहसी, कुसेहटा, चमरूपुर, कोनार, अगहुआ, राजेपुर, परसाडीह, खोजापुर, सेहुआडीह, सराय अरजानी, कनौजा, फिरोजपुर, सरवाडह, बदनामा, चिखड़ी, रसूलपुर, चन्दौहा, पूर भुलई, देवनहरी, वीरभानपर, कनेहटी, उमरीमय टटिहरा, रूदापुर, चिरौड़ा, मंशी बुजुर्ग, मनेथू, सिलोखरा, नरई, खोदायपुर, हंसराजपुर, चकहुसेना, थानापुर, तुलसी पट्टी, कपसा, बेलहाबांध, ढोकरी, वीरकाजी, आलेमऊ गांव के एक-एक किसान को अच्छा उत्पादन के लिए प्रगतिशील किसान के रूप मे चयनित किया गया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.