Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर निर्माण को प्रयागराज में निधि समर्पण करने वालों की बढ़ती जा रही तादाद

इफको घियानगर कॉलोनी में निधि समर्पण संग्रह किया गया। घियानगर में निधि संग्रह के लिए टोली के संयोजक एसके पांडेय एवं सह संयोजक पवन कुमार द्विवेदी ने कहा कि भगवान राम के कार्य में समर्पित भाव से सहयोग करें। पुनीत कार्य में सभी अपने क्षमता के अनुसार सहयोग करें।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 04:07 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 04:07 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण को प्रयागराज में निधि समर्पण करने वालों की बढ़ती जा रही तादाद
श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में प्रयागराज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैैं।

प्रयागराज, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी निधि समर्पण अभियान में प्रयागराज के लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैैं। रोज ही निधि समर्पण करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।

loksabha election banner

इफको घियानगर कॉलोनी में निधि समर्पण संग्रह किया गया। घियानगर में निधि संग्रह के लिए टोली के संयोजक एसके पांडेय एवं सह संयोजक पवन कुमार द्विवेदी ने कहा कि भगवान राम के कार्य में समर्पित भाव से सहयोग करें। पुनीत कार्य में सभी अपने क्षमता के अनुसार सहयोग कर पुण्य के भागीदार बने। समर्पण निधि टोली में एस के शर्मा, सुशील मोहन तिवारी, मयंक दत्त पांडेय, मुकेश तिवारी, कृपा शंकर मिश्र, मनोज तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी आदि शामिल रहे। गौरव टंडन, मेजर एके ङ्क्षसह, ङ्क्षबदेश्वरी प्रसाद मिश्रा, मनोज कुमार तिवारी, पंडित विश्वमोहन तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, कृपा शंकर मिश्र, डीके ङ्क्षसह, कविता टंडन, पीके ङ्क्षसह आदि ने सहयोग किया।

इसी तरह अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के अंतर्गत सौरा गांव में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमाकांत मिश्र की अगुवाई में समाजसेवी प्रमोद कुमार पटेल ने 5100 रुपये की धनराशि देकर सहयोग किया। इसके अतिरिक्त उमाकांत पांडेय, विनय कुमार, अंजलि कुमार, रवि, पुष्पा, अनिल, सुभाष चंद्र बोस, उत्कर्ष पटेल, कृष्ण कुमार, प्रशांत कुमार, प्रदीप, राम भुवाल आदि लोगों ने भी निधि में सहयोग राशि दी।

दूसरी ओर शंकरगढ़ नगर पंचायत में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण राशि संग्रह के लिए सांसद डा.रीता बहुगुणा जोशी ने लोगों से समर्पण जमा कराया। डा.जोशी ने कहा कि भारतीय सनातन समाज में दान की पुरातन विशेषता है। लोगों को हमेशा दान करते रहना चाहिए। अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को नगर पंचायत शंकरगढ़ में सांसद डा. रीता जोशी, यमुनापार भाजपा के जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती और शंकरगढ़ के ब्लाक प्रमुख भारत ङ्क्षसह के साथ लोगों से संपर्क किया। गांवों में उन्होंने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिलए समस्त समाज से सात्विक दान का आग्रह एवं सहयोग का आह्वïान किया। मांडा क्षेत्र के दिघिया, बभनी, टिकरी, चिलबिला, आंधी, गरेथा आदि गांवों में श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए धन संग्रह अभियान का आयोजन तेजी से चल रहा है। विहिप के जिला मंत्री तथा अभियान के सह प्रमुख विनोद दुबे व ओम प्रकाश मिश्रा की टीम लोगों से संपर्क कर समर्पण राशि संग्रह कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.