Move to Jagran APP

महिला को अधमरा कर गंगा के कछार में फेंका

जासं, इलाहाबाद : कैंट थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज घटना हुई। यहां एक 45 वर्षीय महिला को अधमर

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 08:53 AM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 08:53 AM (IST)
महिला को अधमरा कर गंगा के कछार में फेंका
महिला को अधमरा कर गंगा के कछार में फेंका

जासं, इलाहाबाद : कैंट थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज घटना हुई। यहां एक 45 वर्षीय महिला को अधमरा कर गंगा के कछार में फेंक दिया गया। गनीमत रही कि महिला की सांस टूटने से पहले ही पुलिस को खबर मिल गई और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित विनोद की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र की मूल निवासी एक महिला यहां मजदूरी करती है। वह कैंट के नेवादा इलाके में किराए का कमरा लेकर तीन बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार सुबह वह छोटे बेटे के साथ काम के लिए निकली थी। तभी रास्ते में महिला के ही गांव का विनोद मिल गया। तब महिला ने अपने बेटे से कहा कि सामान लेकर कमरे पर जाए वह कुछ देर में आ जाएगी। कहा जा रहा है कि इसी बीच महिला और विनोद के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर विनोद ने पहले गला दबाकर हत्या करना चाहा, लेकिन जब सफल न हुआ तो नुकीले हथियार से गले पर प्रहार कर दिया। इससे महिला बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर वहां से विनोद भाग निकला। उधर, मां के नहीं आने से परेशान बेटों ने खोजबीन शुरू की तो महिला गंगा कछार में अधमरी मिली। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन गंभीर रूप से जख्मी महिला को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में कुछ सुधार हुई तो उससे पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत ने बताया कि महिला विनोद के साथ चार साल रह चुकी है। महिला के कमरे पर विनोद का आना-जाना भी था। सीओ श्रीशचंद्र का कहना है कि महिला अपने पति को छोड़ चुकी है। विनोद के साथ उसका अवैध संबंध था। शायद विनोद फिर उसे अपने साथ ले जाना चाहता था। इसी के विवाद में घटना हुई है। आरोपित की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.