Move to Jagran APP

जीवन में शिक्षा का सबसे अहम योगदान : राज्यपाल

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र शनिवार को प्रतापगढ़ में थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा किजीवन में शिक्षा का सबसे अहम योगदान है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:04 PM (IST)
जीवन में शिक्षा का सबसे अहम योगदान : राज्यपाल
जीवन में शिक्षा का सबसे अहम योगदान : राज्यपाल

इलाहाबाद : अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र ने प्रतापगढ़ में कहा कि शिक्षा का मनुष्य के जीवन में सबसे अहम योगदान है। शिक्षा में सदैव पारदर्शिता होनी चाहिए, शिक्षा मात्र बच्चों के प्रमाण पत्र तक सीमित नहीं होना चाहिए।

loksabha election banner

राज्यपाल शनिवार को प्रतापगढ़ स्थित भगवान दीन दुबे इंटरकालेज के संस्थापक की जयंती पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर ही नियुक्तियां हों, तभी बच्चों को योग्य शिक्षक मिलेंगे। शिक्षकों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सदैव विषय को तैयार करके आना चाहिए। शिक्षक, बच्चे व कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचेगे तो शिक्षा का उत्तम माहौल बनेगा।

राज्यपाल की पत्नी नीलम मिश्रा ने अपने बाबा व विद्यालय संस्थापक स्व. भगवानदीन दुबे के व्यक्तित्व व कृतित्व को साझा किया। कहा कि उन्होंने मेहनत से इस स्कूल को बनवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामपुरखास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने विद्यालय के संस्थापक स्व. भगवानदीन दुबे के सामाजिक क्षेत्र में किए गए समर्पण को अविस्मरणीय बताया। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने शैक्षिक मूल्यों के उन्नयन पर प्रकाश डाला।

इससे पूर्व राज्यपाल के आगमन पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने स्कूल के संस्थापक स्व. भगवानदी दुबे की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। राज्यपाल व उनकी पत्नी ने विधायक मोना के साथ पूर्व प्रधानाचार्य श्याम नारायण पांडेय, डा. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी व स्कूल के बच्चों शुभम, पंकज, अंशुमान आदि को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ मिश्र ने अतिथियों का स्वागत व संचालन अखिलेश पांडेय ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर नवीन दुबे, मनोज दुबे, प्रो. माला, रामकिशोर मिश्र, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र ¨सह ददन, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पप्पू तिवारी, इं. सुनील पांडेय, सुनील शुक्ल, राजकिशोर शुक्ल, भानू प्रताप पांडेय, लव त्रिपाठी, अशोक मिश्र, श्याम शंकर शुक्ल, राज कुमार दुबे, मनोज कुमार दुबे, राजीव दुबे, रमेश्चंद् रदुबे, राधेश्याम दुबे आदि मौजूद रहे।

---

स्वागत को पहुंचे डीएम-एसपी

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र के पहाड़पुर पहुंचने पर डीएम शंभु कुमार व एसपी देव रंजन वर्मा ने उनका स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। एएसपी शिवाजी शुक्ल के साथ सीओ ओपी द्विवेदी व कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.