Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री रामविलास पासवान की अस्थियां संगम में विसर्जित Prayagraj News

पवित्र त्रिवेणी में अस्थि विसर्जन के बाद चिराग पासवान सर्किट हाउस आए और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि यह माहौल राजनीतिक चर्चा का नहीं है। शाम करीब चार बजे चिराग पासवान प्रिंस पासवान फ्लाइट से नई दिल्ली रवाना हो गए।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 09:29 PM (IST)
पूर्व मंत्री रामविलास पासवान की अस्थियां संगम में विसर्जित Prayagraj News
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान की अस्थियां शनिवार दोपहर संगम में विसर्जित की गईं।

प्रयागराज,जेएनएन। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान की अस्थियां शनिवार दोपहर यहां संगम में विसर्जित की गईं। उनके सांसद पुत्र व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंत्रोच्चार के बीच अस्थियों को विसर्जित किया। चचेरे भाई सांसद प्रिंस पासवान भी इस दौरान उनके साथ थे।

loksabha election banner

लोजपा के अध्‍यक्ष व सांसद चिराग पासवान पिता की अस्थि कलश लेकर बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे

सुबह 11:30 बजे चिराग पासवान अपने पिता का अस्थि कलश लेकर बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ चचेरे भाई व सांसद प्रिंस पासवान भी थे। एयरपोर्ट से सभी करीब 12:15 बजे संगम पहुंचे।

संगम तट लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष मणि शंकर पांडेय व अन्‍य कार्यकर्ता मौजूद रहे

यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीता सरोज, महानगर अध्यक्ष विनय कुशवाहा आदि मौजूद थे।

अस्थि विसर्जन के बाद सर्किट हाउस पहुंचे चिराग पासवान बोले, यह माहौल राजनीतिक चर्चा का नहीं

पवित्र त्रिवेणी में अस्थि विसर्जन के बाद चिराग पासवान सर्किट हाउस आए और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि यह माहौल राजनीतिक चर्चा का नहीं है।

फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना

सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद शाम करीब चार बजे चिराग पासवान, प्रिंस पासवान फ्लाइट से नई दिल्ली रवाना हो गए।

आठ अक्‍टूबर को दिल्‍ली में उपचार के दौरान हुआ था केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आठ अक्टूबर को दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया था। लोजपा के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि बिहार चुनाव की वजह से उनकी अस्थियों का विसर्जन संगम नहीं किया जा सका था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.