प्रयागराज से होगी स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की शुरूआत, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कल दोपहर करेंगे शुभारंभ
Swachh Bharat Abhiyan केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार एक अक्टूबर को प्रयागराज आकर स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ करेंगे। कचरा निस्तारण में अव्वल रहे प्रयागराज के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 630 घंटे तक संगम नगरी में रहेंगे। व
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार एक अक्टूबर को प्रयागराज आकर स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ करेंगे। कचरा निस्तारण में अव्वल रहे प्रयागराज के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 6:30 घंटे तक संगम नगरी में रहेंगे। वह इंडिगो के विमान से प्रयागराज एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां उनका कार्यक्रम तय हुआ है।
खेल मंत्री प्रयागराज में आठ दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रयागराज में साढ़े छह घंटा बिताने के बाद वह सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वाराणसी से वह इंडिगो की फ्लाइट के जरिए दिल्ली वापस जाएंगे। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है। उनका प्रारंभिक शेड्यूल जारी किया गया है।
जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर फ्लाइट के जरिए शनिवार को 12:10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां पर उनका प्रोटोकॉल के अनुरूप स्वागत होगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग के जरिए सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।
एक बजे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर एक बजे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रयागराज से ही वह स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ करेंगे। यानी पूरे देश में इस अभियान की शुरुआत का श्रेय प्रयागराज को दिया जाएगा और यहीं से ही वह पूरे देश को स्वच्छता का संदेश देंगे। हाल ही में जारी हुई रैंकिंग में प्रयागराज नगर निगम कूड़ा निस्तारण में प्रथम स्थान पर रहा है। ऐसे में यहां से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत बेहद मायने रखती है।
स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर म्योहाल स्थित अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कंपलेक्स में भी जाएंगे। यहां पर म्योहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए वह 3:55 पर पहुंचेंगे। उनके पहुंचने पर स्वागत समारोह स्वागत गीत, स्वागत नृत्य, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। फिर देर शाम वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
आठ दिवसीय खेल प्रतियोगिता
म्योहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
शाम बजे आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव का करेंगे शुभारंभ करेंगे । इसमें दो दो दिनों तक दो दो खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। या सभी खेल इस स्पोर्ट कांप्लेक्स की विशेषता को दर्शाने वाले हैं
। इन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष तौर पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। खेल मंत्री प्रयागराज से शाम 6:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे । वाराणसी से से ही फ्लाइट द्वारा जाएंगे दिल्ली।