Move to Jagran APP

KV New Cant के स्टूडेंट्स को ग्रीनरी बढ़ाने की सीख, वैज्ञानिक-विद्यार्थी संवाद में पौधारोपण पर रहा खास जोर

KV New Cant में हुए वैज्ञानिक विद्यार्थी संवाद में जैव विविधता को बनाए रखने की अपील की गई। अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनको बचाए रखने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारि-पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केन्द्र के प्रमुख डा. संजय सिंह ने किया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 08:14 PM (IST)
KV New Cant के स्टूडेंट्स को ग्रीनरी बढ़ाने की सीख, वैज्ञानिक-विद्यार्थी संवाद में पौधारोपण पर रहा खास जोर
KV New Cant में हुए वैज्ञानिक विद्यार्थी संवाद में जैव विविधता को बनाए रखने की अपील की गई।

प्रयागराज, जेएनएन। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बदलते मौसम की मार सभी झेल रहे हैं और इसलिए अब सभी को वातावरण की बेहतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की सलाह दी जा रही है। सरकार भी पौधारोपण पर जोर दे रही है। इसी तरह, KV New Cant केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में हुए वैज्ञानिक विद्यार्थी संवाद में जैव विविधता को बनाए रखने की अपील की गई। अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनको बचाए रखने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारि-पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केन्द्र के प्रमुख डा. संजय सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों से पर्यावरण के संरक्षण के लिए हरित अच्छे कार्यों को करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

एक-एक बूंद पानी बचाना है जरूरी

डा. संजय सिंह ने कहा कि जैव विविधता को बचाये रखने और जलवायु सुधार के लिए पौधारोपण सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुचित्रा ने बच्चों को कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को दिए जा रहे सुझावों को उनके जीवन में आत्मसात करके उसे दैनिक जीवन में लाने पर जोर दिया जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके और आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ वातावरण में जीने का अवसर प्राप्त हो सके।

केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनीता तोमर ने उपस्थित विद्यार्थियों को जल संरक्षण के तहत सूखती नदियों और वर्षा के स्तर में कमी आदि के बारे में बताया। उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने का आह्वान किया और कहा कि अब एक-एक बूंद जल बचाने का वक्त आ चुका है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल करने का अनुरोध किया। मंजू तिवारी ने कहा कि हर बच्चा अपने घर के आस-पास या खाली मैदान पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। कहा कि जितने अधिक पौधे लगाएंगे उतनी ही शुद्ध प्राण वायु हमें मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण को लेकर विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.