Move to Jagran APP

संसदीय प्रणाली से रूबरू हुए केवी के छात्र

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग क

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 03:00 AM (IST)
संसदीय प्रणाली से रूबरू हुए केवी के छात्र
संसदीय प्रणाली से रूबरू हुए केवी के छात्र

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के विद्यालयों के छात्रों के लिए बुधवार को युवा संसद का आयोजन किया गया जिसमें शामिल छात्र-छात्राओं को देश की संसदीय प्रणाली की बारीकियों को समझने का मौका मिला।

loksabha election banner

युवा संसद में केंद्रीय विद्यालय रिहन्द नगर, केंद्रीय विद्यालय झलवा, केंद्रीय विद्यालय मनौरी और केंद्रीय विद्यालय अमहट सुल्तानपुर के करीब दो सौ प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें केंद्रीय विद्यालय मनौरी की टीम को विजय मिली। विजयी टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। केवी न्यू कैंट के प्रधानाचार्य डा. बीबी सिंह ने बताया कि छात्रों को देश की संसदीय प्रणाली को समझने का मौका मिला। निर्णायकों में मंझनपुर कौशांबी के विधायक लाल बहादुर, केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की सहायक आयुक्त मीनाक्षी जैन एवं केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट इलाहाबाद की प्रधानाचार्या डा. शालिनी दीक्षित रहीं। अश्रि्वनी कुमार, सुमंत स्वरूपम और सुकुमार श्रीवास्तव ने संचालन किया। उप प्रधानाचार्या विनीता सिंह, कुसुम त्रिपाठी, सुमित कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

.................

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

इलाहाबाद : आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में बुधवार को क्लस्टर स्तरीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय के चेयरमैन बिग्रेडियर एके त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या नीना शंकर ने किया। आर्मी पब्लिक स्कूल मऊ विजेता और आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड लखनऊ उप विजेता घोषित किए गए। निर्णायक मंडल में ध्रुव शर्मा, इमैनुअल प्रेम कुमार और मृगनयनी आर्या रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम छात्रों के सर्वागीण विकास में सहायक होते हैं। संचालन विद्यालय की छात्रा अनुष्का शर्मा और रूही राज ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.