विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलसचिव को हटाने के बाद बवाल, कुलपति बंधक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 05 Jun 2018 12:49 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 05 Jun 2018 03:18 PM (GMT+05:30)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल हितेश लव से कार्यभार छीनने के बाद आज यहां काफी घमासान मच गया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलसचिव को हटाने के बाद बवाल, कुलपति बंधक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलसचिव को हटाने के बाद बवाल, कुलपति बंधक

इलाहाबाद (जेएनएन)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कुलसचिव के तबादले के विरोध में आज छात्रों ने काफी बवाल कर दिया। इन लोगों ने कुलपति को विश्वविद्यालय प्रांगण में बंधक बना लिया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल हितेश लव से कार्यभार छीनने के बाद आज यहां काफी घमासान मच गया है। अवकाश के बाद आज खुले विश्वविद्यालय में शिक्षक संघों ने तो कुलपति के इस फैसले का स्वागत किया है, जबकि छात्रसंगठनों ने तीखा विरोध दर्ज कराया है।

इसी क्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कुलपति कार्यालय, डीएसडब्ल्यू व चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और कुलपति को बंधक बनाया। छात्रों ने रजिस्ट्रार के समर्थन में नारे लगाए व उनकी बहाली की मांग की। काफी देर तक हंगामा मचा रहा।

पुलिसबल आने के बाद काफी देर तक छात्रों को शांत कराने की कोशिश चलती रही। यहां पर आक्रोशित छात्रों ने पुलिस का वाहन तोड़ दिया। 

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हॉस्टल खाली कराए जाने की तिथियों की घोषणा के बाद हॉस्टलों में रह रहे छात्रों में खलबली मच गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय के विरोध में छात्र विश्वविद्यालय स्थित छात्र संघ भवन के बाहर इकट्ठा होकर विरोध पर्दशन के जरिये विश्वविद्यालय प्रशासन से हॉस्टल वास आउट के निर्णय को बदलने की मांग कर रहे है ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।