प्रतापगढ़ में राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत
प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली के चंदापुर गांव निवासी जय प्रकाश रजक (45) प्राथमिक विद़यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्हें राज्य पुस्कार भी मिला हुआ था। इन दिनों जय प्रकाश रजक की तैनाती लालगंज के प्राथमिक विद़यालय रामपुर भेडि़यानी में थी।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर बाद राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा स्कूल से घर जाते समय सगरा सुंदरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो प्रधानाध्यापक खून से लथपथ पड़े थे। अनहोनी की घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते कलपते घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे।
छुटटी के बाद स्कूल से बाइक से निकले थे
प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली के चंदापुर गांव निवासी जय प्रकाश रजक (45) प्राथमिक विद़यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्हें राज्य पुस्कार भी मिला हुआ था। इन दिनों जय प्रकाश रजक की तैनाती लालगंज के प्राथमिक विद़यालय रामपुर भेडि़यानी में थी। शुक्रवार को वह स्कूल बंद होने के बाद बाइक से निकले थे। वह सगरासुंदरपुर जा रहे थे। रास्ते में तिना गिरधर सहाय के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला
टक्कर इतनी भीषण थी कि जय प्रकाश बाइक से छिटककर दूर गिरे और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रधानाध्यापक की मौके पर ही सांसे थम चुकी थीं। बाइक में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते कलपते घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे। जय प्रकाश का शव देखकर स्वजन विलाप करने लगे।