वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में गुरुवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
By Edited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 03:20 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 10:23 AM (IST)
जासं, इलाहाबाद : आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में गुरुवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद के कई महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक महाविद्यालय से पक्ष-विपक्ष में दो-दो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने पक्ष और विपक्ष में तार्किक ढंग से अपने विचार रखे। एक राष्ट्र, एक चुनाव पर आने वाली समस्याएं व फायदे पर सभी ने विस्तार से चर्चा की। निर्णायक मंडल में राज्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डीपी. सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी पूणर्ेंदु मिश्र, डॉ. मधुरिमा वर्मा शामिल रहीं। महाविद्यालय उपप्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. उर्मिला श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा। डॉ. नीलाजना जैन ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा सिंह, शशिकात तिवारी, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. ममता गुप्ता। डॉ. निसा, डॉ. ससि, डॉ. अरुणा आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें