Move to Jagran APP

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर काटे केट, बांटी मिठाइयां

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटकर दीर्घायु की कामना की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 07:37 PM (IST)
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर काटे केट, बांटी मिठाइयां
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर काटे केट, बांटी मिठाइयां

प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरुवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उल्लास में डूबे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर विधानसभा क्षेत्र में केक काटे और लोगों में मिठाइयां बांटीं। इसके साथ ही बेसहारों और गरीबों को फल वितरित किए गए और पहलवानों का सम्मान किया गया।

loksabha election banner

 जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों और मजलूमों के नेता हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में जनता से जो भी वादे किए, उसे पूरा भी किया। इसी क्रम में महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन की अगुवाई में केक काटा गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने काल्विन अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।

 वहीं बालसन स्थित पार्क में संतलाल वर्मा एवं दिनेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। यूथ ब्रिगेड के नेता याथांश केसरवानी ने साकेत नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छह पहलवानों को सम्मानित किया गया। शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, शहर पश्चिमी विधानसभा में मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना करके केक काटे गए। कार्यक्रमों में केके श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, योगेश यादव, महबूब उस्मानी, राम दुलार यादव, आरएन यादव, मो. अस्करी, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.