विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: स्पर्श-ध्यान बिना खर्च किए स्वस्थ्य रहने का सरल उपाय

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Thu, 10 Aug 2023 03:43 PM (IST)

एसकेआर योग्य एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान पर जाने-माने एवं स्पर्श चिकित्सा सतीश राय ने निश्शुल्क स्पर्श-ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी जैसे क्रोध चिंता डिप्रेशन डर आत्मविश्वास की कमी तनाव जनित दर्द को कम करने तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम देने नींद में सुधार मन को एकाग्र करने के लिए रोज स्पर्श-ध्यान क्रिया को 10 से 15 मिनट करने से लाभ होता है।

Prayagraj News: स्पर्श-ध्यान बिना खर्च किए स्वस्थ्य रहने का सरल उपाय
Prayagraj News: स्पर्श-ध्यान बिना खर्च किए स्वस्थ्य रहने का सरल उपाय

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। शरीर को फिट एवं निरोग रहने और मन को स्वस्थ रखने के लिए स्पर्श-ध्यान करें। लंग्स को ठीक करने के लिए प्राणायाम करें। शरीर को लचीला बनाने के लिए योगासन करें। आंतों को ठीक रखने के लिए अच्छा खाएं। हर कोई फल, सब्जियां और अंकुरित अनाज को अपने भोजन में शामिल करें।

उक्त बातें एसकेआर योग्य एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान पर जाने-माने एवं स्पर्श चिकित्सा सतीश राय ने निश्शुल्क स्पर्श-ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी जैसे क्रोध, चिंता, डिप्रेशन, डर, आत्मविश्वास की कमी, तनाव जनित दर्द को कम करने, तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम देने, नींद में सुधार, मन को एकाग्र करने के लिए रोज स्पर्श-ध्यान क्रिया को 10 से 15 मिनट करने से लाभ होता है।

सतीश राय ने कहा कि इन बीमारियों से बचने के लिए हमें अपनी ऊर्जा को बढ़ाने के उपाय करने होंगे और इसके लिए बिना खर्च किए स्वस्थ रहने का सबसे सरल उपाय है स्पर्श-ध्यान। स्पर्श ध्यान क्रिया से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके लाभों को महसूस करने के लिए इसका नियमित अभ्यास आवश्यक है। इसके करने से शरीर के आंतरिक अंगों में विशेष परिवर्तन होता है और शरीर की प्रत्येक कोशिका प्राणशक्ति अर्थात ऊर्जा से भर जाती है। जिससे आप दिन भर तरोताजा मससूस करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।