Move to Jagran APP

निबंध प्रतियोगिता में शाहिद प्रथम और तलहा दूसरे स्थान पर

हेबा हबीबी, साएका फातिमा, मुनव्वर, अप्सरा, मरियम, सैफ प्रतापगढ़ी, तहसीन फातिमा के गायन पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 02:08 PM (IST)
निबंध प्रतियोगिता में शाहिद प्रथम और तलहा दूसरे स्थान पर
निबंध प्रतियोगिता में शाहिद प्रथम और तलहा दूसरे स्थान पर

प्रयागराज : मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित छह दिवसीय शताब्दी महोत्सव संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक चतुर्थ मंडल मो. इब्राहीम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के नैतिक विकास के कार्यक्रम संचालन की बात कही।

loksabha election banner

महोत्सव में गीत, नज्म, कविता आदि प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने जलवे दिखाए। हेबा हबीबी, साएका फातिमा, मुनव्वर, अप्सरा, मरियम, सैफ प्रतापगढ़ी, तहसीन फातिमा के गायन पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जनसंचार विभाग की छात्रा सबा फातिमा, शिक्षिका जकिया रब, अलमास के नेतृत्व में छोटे बच्चों ने गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। खेल शिक्षक अकील अब्बास और स्काउट एंड गाइड की निकहत परवीन के नेतृत्व में चारों हाउसों ने ढोल-नगाड़े के साथ मार्च निकाला।

उपशिक्षा निदेशक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। हिंदी निबंध प्रतियोगिता मो. शाहिद अली को प्रथम, तलहा नफीस द्वितीय और रिदा फातिमा ने तीसरा पुरस्कार मिला। प्रबंधक फरहाउल्ला, प्रधानाचार्य श्री सय्यद वकार अजीज, उप प्रधानाचार्य अब्दुल हकीम ने शिक्षक एवं शिक्षा के दायित्व को रेखांकित किया। ज़ुबैर अहमद अंसारी ने स्वागत किया। संचालन बिंत फातिमा और इमरान खान पामेला ने किया। राहिल फातिमा, शमा बानो, कामला फरजाना, तासीर फातिमा, अलमास, रेहान खान, इमरान खान, तलत महमूद, कमाल खान, जकिया रब आदि मौजूद रहे। क्विज प्रतियोगिता में कुंभ पुलिस को मिला इनाम :

कुंभ मेले के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पुलिस कर्मियों के बीच गुरुवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जीतने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले चरण में करीब 450 दारोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को कुंभ पुलिस लाइन में इनडोर व आउटडोर ट्रेनिंग दी गई। इन्हें कुंभ के महत्व, सुरक्षा, भौगोलिक समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई। पहले चरण का प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद गुरुवार को एडिशनल एसपी (ट्रेनिंग) मोनिका चड्ढा ने पुलिस लाइन में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। उन्होंने पुलिस कर्मियों से पहले 10 सवाल पूछे। सभी सवालों का सही जवाब देने वालों से फिर पांच प्रश्न पूछे गए। इसमें जीत दर्ज कर प्रथम स्थान पाने वाले जंग बहादुर यादव, दूसरे स्थान पर रहे आलोक त्रिपाठी को पुरस्कृत किया। मनोज चौहान, सुमित पवार, आशीष कुमार सिंह, अवधेश सिंह यादव और अर्जुन सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दूसरे चरण की ट्रेनिंग अब सोमवार से शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.