Move to Jagran APP

Covid-19 से प्रयागराज के सात रचनाकार संक्रमित, छह अस्‍पताल में भर्ती, साहित्य जगत में चिंता की लहर

प्रो. राजेंद्र कुमार तेजबहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली भर्ती हैं। अशोक कुमार स्नेही स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज करवा रहे हैं। इनके अलावा बाकी रचनाकार होम क्वारंटाइन हैं। अचानक कई रचनाकारों के संक्रमित होने से प्रयागराज का साहित्य जगत चिंतित है। प्रार्थना करके जल्द स्वस्थ होने की कामना हो रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 04:06 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 04:06 PM (IST)
Covid-19 से प्रयागराज के सात रचनाकार संक्रमित, छह अस्‍पताल में भर्ती, साहित्य जगत में चिंता की लहर
प्रो. राजेंद्र कुमार, यश मालवीय सहित प्रयागराज के सात रचनाकार कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में साहित्य जगत भी आ गया है। साहित्यिक नगरी प्रयागराज में रहने वाले सात रचनाकार कोरोना से पीडि़त हो गए हैं। इनमें से छह अस्पताल में भर्ती हैं। वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ कथाकार डॉ. कीर्ति कुमार सिंह, प्रख्यात गीतकार व कवि यश मालवीय, अशोक कुमार स्नेही, हरीशचंद्र पांडेय, डॉ. नीलिमा मिश्रा और प्रभाशंकर शर्मा कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं।

loksabha election banner

प्रो. राजेंद्र कुमार तेजबहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली भर्ती हैं। अशोक कुमार स्नेही स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज करवा रहे हैं। इनके अलावा बाकी रचनाकार होम क्वारंटाइन हैं। अचानक कई रचनाकारों के संक्रमित होने से प्रयागराज का साहित्य जगत चिंतित है। हर कोई प्रार्थना करके उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

साहित्‍यकारों के स्‍वास्‍थ्‍य सुधार के लिए सुंदरकांड पाठ

समालोचक रविनंदन सिंह ने कहा कि मौजूदा समय न सिर्फ प्रयागराज बल्कि देश के साहित्य जगत के लिए कष्टकारी है। मेरी बेचैनी बढ़ गई है। मैं ईश्वर से प्रो. राजेंद्र कुमार, यश मालवीय सहित हर रचनाकार जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वरिष्ठ कथाकार डॉ. कीर्ति कुमार सिंह  गुफ्तगू संस्था के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी ने कहा कि साहित्यिकारों के संक्रमित होने से चिंता बढ़ गई है। विश्वास है कि सभी जल्द स्वस्थ होकर पुन: लेखन के कार्य में जुट जाएंगे। कवि शैलेंद्र मधुर ने साहित्यकारों के स्वास्थ सुधार के लिए हनुमत निकेतन मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। कहा कि ईश्वर की कृपा से सभी लोग जल्द ठीक होंगे।

अस्पताल में नहीं है सुविधा : प्रो. राजेंद्र

वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. राजेंद्र कुमार तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग के वार्ड में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोरोना पीडि़तों के इलाज का उचित प्रबंध नहीं है। न ठीक से पंखा चलता है, न ही पीने के पानी का उचित प्रबंध है। डॉक्टर भी बहुत कम आते हैं। दवा भी ठीक से नहीं दी जा रही है। इससे उनकी दिक्कत बढ़ती जा रही है। वह घर जाना चाहते हैं लेकिन डिस्चार्ज भी नहीं किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.