Move to Jagran APP

हो जाइये तैयार...शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कराने जा रहा सबसे बड़ी भर्ती, 25 हजार से अधिक पद खाली

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड सहायताप्राप्त माध्यमिक कालेजों के लिए प्रधानाचार्य प्रवक्ता व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों का चयन करता है। अक्टूबर में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 12:05 AM (IST)
हो जाइये तैयार...शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कराने जा रहा सबसे बड़ी भर्ती, 25 हजार से अधिक पद खाली

प्रयागराज [धर्मेश अवस्थी]। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, उत्तर प्रदेश अब तक की सबसे बड़ी भर्ती कराने की तैयारी में है। ये बात प्रतियोगियों को जितनी खुशी देती है, उतना ही सहायताप्राप्त माध्यमिक कालेजों का स्याह पक्ष भी उजागर होता है कि वहां 25 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। आसन्न भर्ती इसीलिए बड़ी हुई, क्योंकि दो वर्ष में भर्ती का कोई विज्ञापन जारी नहीं हो सका। अब अक्टूबर में पदों का विज्ञापन जारी करने के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव है।

loksabha election banner

चयन बोर्ड सहायताप्राप्त माध्यमिक कालेजों के लिए प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों का चयन करता है। योगी सरकार बनने के बाद चयन बोर्ड का अप्रैल 2018 में उसका पुनर्गठन हुआ, हालांकि बोर्ड नई भर्ती पर गंभीर नहीं हुआ, जबकि उस समय तक करीब 12 हजार से अधिक अधियाचन (रिक्त पद) जिलों से आ चुके थे। जुलाई से लेकर सात अगस्त 2019 तक पहली बार ऑनलाइन अधियाचन लिए गए।

चयन बोर्ड ने उसी समय भेजे जा रहे अधियाचन के संबंध में एक पत्र जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी किया था, उसमें मिले अधियाचनों का जिक्र किया गया। उसी के आधार पर अनुमान है कि कालेजों में रिक्त पदों की संख्या 25 हजार से अधिक है। अब तक चयन बोर्ड ने रिक्त व सत्यापित पद सार्वजनिक नहीं किया है। सभी की निगाहें अक्टूबर में जारी होने वाले विज्ञापन पर टिकी हैं।

भर्तियों के साथ बढ़ते रहे पद

चयन बोर्ड ने सबसे पहले 2001 में भर्ती कराई थी। उसके बाद से 2005 तक हर साल विज्ञापन जारी किए। फिर 2009 से 2011 तक भी नियमित विज्ञापन जारी हुए। 2013 के बाद 2016 में भर्ती निकाली गई और अब 2019 की भर्ती होगी। 2011 की भर्ती महज 1872 पदों की थी तो 2013 की भर्ती 7550 पदों के लिए हुई।

2016 की भर्ती अभी अधर में

चयन बोर्ड ने 2016 में टीजीटी के 7950 व पीजीटी के 1344 पदों के लिए भर्ती निकाली। इसकी लिखित परीक्षा फरवरी व मार्च में कराई जा चुकी है, उसका रिजल्ट व संशोधित उत्तरकुंजी का इंतजार है। इसके बाद साक्षात्कार होंगे।

शासन भर्तियों पर गंभीर

चयन बोर्ड ने 2019 की भर्ती अक्टूबर 2021 में पूरा करने की समय सारिणी जारी की है। शासन ने इस पर नाराजगी जताते हुए चयन बोर्ड अध्यक्ष व सदस्यों को तलब किया है, माना जा रहा है कि समय सारिणी में बदलाव हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.