Move to Jagran APP

सीवेज पंपिंग स्टेशन का वाल्व खराब, यमुना में छोड़ा गया सीवर का पानी

घरों में दुर्गंधयुक्त जलापूर्ति हो रही है। इसका कारण यह रहा कि करेली सीवेज पंपिंग स्टेशन का वाल्व खराब होने से सीवर का पानी यमुना नदी में मिलता रहा। वाल्व ठीक किया जा चुका है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 02:51 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 02:51 PM (IST)
सीवेज पंपिंग स्टेशन का वाल्व खराब, यमुना में छोड़ा गया सीवर का पानी
सीवेज पंपिंग स्टेशन का वाल्व खराब, यमुना में छोड़ा गया सीवर का पानी

प्रयागराज, जेएनएन। करेली में सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) का वाल्व खराब होने पर यमुना में एक घंटे से अधिक समय तक सीवर का पानी जाता रहा। एक दिन पहले एसपीएस का बांधा टूटने पर भी सीवर का पानी नदी में गया था। इसके कारण खुसरोबाग से आ रही सप्लाई में दुर्गंध आ रही है। जलकल विभाग द्वारा क्लोरीन की मात्रा बढ़ाने पर लोगों को पानी का स्वाद खराब लग रहा है।

loksabha election banner

 करेली स्थित एसपीएस का संचालन ठीक नहीं, पानी में बढ़ाई क्लोरीन  

करेली स्थित एसपीएस इस समय ठीक से चल नहीं रहा है। इसके कारण वहां पर सीवर का पानी सीधे यमुना में छोड़ दिया जा रहा है। जलकल विभाग द्वारा यमुना से जो पानी लिया जा रहा है, उसमें दुर्गंध आ रही है। इसका प्रभाव कम करने के लिए पानी में क्लोरीन की मात्रा बढ़ा दी गई है। पानी का स्वाद बदलने पर पुराने शहर के लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं। इधर एसपीएस का वाल्व खराब होने के कारण यमुना में सीधे सीवर का पानी छोड़े जाने की जानकारी होने पर जलकल विभाग ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई से शिकायत की। वाल्व को ठीक करके सीवर की सप्लाई बंद करवाई गई। 

बोले जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता 

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता एचसी वाल्मीकि का कहना है कि एसपीएस का पानी यमुना में छोडऩे के कारण सप्लाई के पानी में दुर्गंध आ रही है। इसलिए सप्लाई में क्लोरीन की मात्रा बढ़ाई गई है। एक-दो दिन में इसकी मात्रा सामान्य हो जाएगी। सीवर का पानी नदी में छोडऩे पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई से शिकायत भी की है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.