रेस्टोरेंट में फायरिंग करने पर स्कूल प्रबंधक व एयरफोर्स कर्मी का बेटा गिरफ्तार Prayagraj News
नैनी के हिगिंस रेस्टोरेंट में दो युवकों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में आरोपितों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद किया गया।
प्रयागराज, जेएनएन। हिगिंस रेस्टोरेंट में फायङ्क्षरग करने के आरोप में स्कूल प्रबंधक देवेंद्र पांडेय के बेटे अभिशांत पांडेय व एयरफोर्स के जवान राजेंद्र सिंह आनंद के पुत्र पारस सिंह आनंद को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है।
रेस्टोरेंट में हिंदी गाना लगाने के नाम पर की थी फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, थरवई के बिरुई गांव का अभिशांत व एडीए कॉलोनी नैनी का पारस सिंह सिविल लाइंस स्थित ब्वायज हाईस्कूल एंड कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। तभी से उनकी दोस्ती है। दोनों नैनी स्थित हिगिंस रेस्टोरेंट गए थे। आरोप है कि वहां रेस्टोरेंट के मैनेजर मो. मुमताज से ङ्क्षहदी गाना लगाने को कहा। मैनेजर ने समझाने की कोशिश की तो दोनों युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए फायङ्क्षरग शुरू कर दी। इससे वहां खलबली मच गई। रेस्टोरेंट के सिक्योरिटी गार्डों ने पकडऩे की कोशिश की तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपितों की पहचान
घटना की खबर मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। मुमताज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश शुरू की। एसएसआइ अरविंद कुमार, चौकी प्रभारी एग्रीकल्चर मनीष कुमार त्रिपाठी ने एसआइ संजीव चौबे, मुदित राय के साथ छापेमारी की। कुछ घंटे बाद ही अभिशांत व पारस सिंह को ईशू दरबार के पास से दबोच लिया गया। एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि पिस्टल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।