कौशांबी में परिवहन शुल्क में हुई वृद्धि, महंगी मिलेगी बालू
जिले में बालू परिवहन शुल्क वसूलने के लिए जिला पंचायत ने टेंडर दे दिया है। पिछले वर्ष से इस से बार दोगुना दाम में टेंडर निकाला गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने बताया कि जिले में अब तक 15 स्थानों पर परिवहन शुल्क वसूली की जाएगी।
कौशांबी,जेएनएन। जिले में बालू खनन के बाद उनको सड़क से होकर गुजरने पर जिला पंचायत टैक्स वसूल करती है। बीते वर्ष के मुकाबले यहा दर दोगुनी हो गई है। ऐसे में बालू की कीमतों में इजाफ होने की संभावना है।
शुल्क वाहन के प्रकार व मात्रा पर निर्धारित होता है
जिले में बालू के 11 घाटों को टेंडर हुआ है। इनमें से तीन घाटों से ही बालू की निकासी हो रही है। अन्य घाटों में अभी पानी भरा है। ऐसे में निकासी संभव नहीं है। घाटों से होकर जैसे ही बालू सड़क पर आती है। वाहनों से जिला पंचायत खनिज परिवहन शुल्क वसूल करता है। यह शुल्क वाहन के प्रकार व मात्रा पर निर्धारित होता है। 22 अक्टूबर को अपर मुख्य सचिव शासन मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलों में आदेश जारी कर परिवहन शुल्क में 15 फीसद की वृद्धि कर टेंडर जारी किया जाए।
इस बार दोगुना दाम में टेंडर निकाला गया
जिले में बालू परिवहन शुल्क वसूलने के लिए जिला पंचायत ने टेंडर दे दिया है। पिछले वर्ष से इस से बार दोगुना दाम में टेंडर निकाला गया है। जिससे प्रयागराज के एक व्यक्ति ने प्राप्त कर लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने बताया कि जिले में अब तक 15 स्थानों पर परिवहन शुल्क वसूली की जाएगी।