Move to Jagran APP

सभी संगठनों का विस्तार करने में जुटी है समाजवादी पार्टी Prayagraj News

समाजवादी व्यापार सभा के भी पदाधिकारी घोषित किए जाने लगे हैं। यहां के कुछ स्थानीय नेताओं को प्रदेश के संगठन से जोड़ा जा रहा है। समाजवादी व्यापार सभा के उप्र अध्यक्ष संजय गर्ग ने दुर्गा प्रसाद गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष और विजय गुप्ता को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 12:56 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 12:56 PM (IST)
समाजवादी पार्टी अपने सभी संगठनों को विस्तार देने में लगी है।

प्रयागराज,जेएनएन। समाजवादी पार्टी अपने सभी संगठनों को विस्तार देने में लगी है। करीब-करीब सभी में पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। ब्लाक स्तर पर भी पदाधिकारी बनाए गए हैं, हालांकि अभी संगठन के और विस्तार की कवायद चल रही है और जल्द ही कई और कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदाीर मिल सकती है। इसके लिए लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद नामों की घोषणा की जाएगी।

loksabha election banner

समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी होने लगे घोषित

समाजवादी व्यापार सभा के भी पदाधिकारी घोषित किए जाने लगे हैं। यहां के कुछ स्थानीय नेताओं को प्रदेश के संगठन से जोड़ा जा रहा है। दो दिन पहले समाजवादी व्यापार सभा के उप्र अध्यक्ष संजय गर्ग ने दुर्गा प्रसाद गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष और विजय गुप्ता को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। वहीं राजेश गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा अभी और कई कार्यकर्ताओं को प्रदेश की कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। इसके अलावा समाजवादी शिक्षक सभा का भी विस्तार किया जाएगा।

महिला संगठन का भी किया जाएगा गठन

समाजवादी पार्टी के महानगर महिला संगठन की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव को बनाया गया है। जबकि अभी पूरी कमेटी की घोषणा नहीं की गई है। मंजू यादव का कहना है कि महानगर महिला सभा की कार्यकारिणी की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी नामों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। सूची तैयार कर इसे जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.