Salman Khan Duplicate Death: सलमान के डुप्लीकेट सागर का प्रयागराज में अंतिम संस्कार, मुंबई में हुई थी मौत
Salman Khan Duplicate Diesसुपर स्टार सलमान खान के डुप्लीकेट यानी डबल रहे प्रतापगढ़ निवासी फिल्म कलाकार सागर का अंतिम संस्कार रविवार को प्रयागराज में किया गया। रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार में परिवार तथा रिश्तेदारों के अलावा करीबी मित्र भी शामिल रहे।
प्रयागराज, जेएनएन। Salman Khan Duplicate Dies:सुपर स्टार सलमान खान के डुप्लीकेट यानी डबल रहे प्रतापगढ़ निवासी फिल्म कलाकार सागर का अंतिम संस्कार रविवार को प्रयागराज में किया गया। रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार में परिवार तथा रिश्तेदारों के अलावा करीबी मित्र भी शामिल रहे। सागर का निधन शुक्रवार दोपहर मुंबई में हार्ट अटैक की वजह से हो गया। उनकी मृत्यु की खबर प्रतापगढ़ में उनके गांव पहुंची तो परिवार के साथ ही आसपास के लोग और उनके फैन भी दुखी हो गए थे। मुंबई से उनका शव यहां लाया गया।
बाडीगार्ड फिल्म के बाद सलमान के साथ जुडे़ थे सागर
पहले सागर के बारे में जानिए। प्रतापगढ़ जनपद में अंतू इलाके के पांडेय का पुरवा में जन्मे फिल्म कलाकार सागर का पूरा नाम राजेंद्र प्रसाद उर्फ गुड्डू था। शुक्रवार दोपहर मुंबई में अचानक हार्ट अटैस से उनकी सांस थम गई थी। इसकी खबर जब उनके गांव आई तो परिवार व गांव के लोग अवाक रह गए। सलमान खान के डबल रोल की भूमिका निभाने वाले सागर उर्फ गुडडू फिल्म बाडीगार्ड में भी सलमान के डुप्लीकेट की भूमिका में नजर आए थे। सागर को पिछले कई सालों से सागर सलमान पांडेय के नाम से भी पहचाना और जाना जाता था।
मुंबई के जिम में वर्कआउट करते वक्त गिरे और हो गई मौत
शुक्रवार को सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सागर ने ब्लाक बस्तर फिल्म कुछ-कुछ होता है में भी सलमान खान के डुप्लीकेट का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दबंग, दबंग-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी सलमान के साथ काम किया। सागर के निधन के साथ ही फिल्मी दुनिया में बेल्हा का एक चिराग बुझ गया।
पिछले महीने आए थे फिल्म की शूटिंग करने प्रतापगढ़
उनके भतीजे शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि उनका शव मुंबई से यहां प्रतापगढ़ आवास पर लाया जा रहा है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सागर के माता-पिता दोनों स्वर्गवासी हो चुके हैं। सागर ने सलमान खान की तरह शादी नहीं की थी। फिल्म कलाकारों का सहयोग करने में अग्रणी पूर्व सभासद संतोष दुबे बताते हैं कि अभी पिछले महीने ही सागर प्रतापगढ़ में फिल्म गंगापुर की गीता की शूटिंग करने आए थे। अपने गृह जनपद व गांव में शूटिंग करने की उनकी तमन्ना पूरी हो गई, पर वह नहीं रहे।
मुंबई से लाकर प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार
मुंबई में मौत के बाद सागर का शव उनके गांव लाया गया। वहां से रविवार को प्रयागराज में गंगा किनारे रसूलाबाद घाट लाया गया। वहां सागर का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम थीं।